Thu. Nov 19th, 2026

बिलासपुर में खाद्य विभाग का छापा, बाबूजी रेस्टोरेंट की रसोई में मिली गंदगी तो सात दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड; खास टर्बन ढाबे की बिरयानी और छोले जांच के घेरे में, तीन दूसरे ठिकानों को भी मिली सफाई की चेतावनी…

बिलासपुर,,, शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया… ‘सुरक्षित आहार-हमर अधिकार’ अभियान के तहत की गई… इस कार्रवाई में गंभीर अनियमितता मिलने पर बाबूजी रेस्टोरेंट का लाइसेंस सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया…. वहीं, खास टर्बन ढाबे से बिरयानी राइस और छोले की सब्जी के नमूने लेकर जांच के लिए शासकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं!


अस्वच्छता पर बाबूजी रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई…


निरीक्षण के दौरान बाबूजी रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों का निर्माण बेहद अस्वच्छ और अनहाइजीन परिस्थितियों में होता पाया गया…

खाद्य सुरक्षा मानकों की इस गंभीर अनदेखी को उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए जोखिम मानते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। रेस्टोरेंट को सात दिनों अथवा सुधार कार्य पूरा होने तक बंद कराया गया है! साथ ही उसका लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है!


खास टर्बन ढाबे के सैंपल लैब भेजे…


अभियान के दौरान खास टर्बन ढाबे में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई… यहां से बिरयानी राइस और छोले की सब्जी के नमूने संकलित किए गए… इन्हें परीक्षण के लिए शासकीय प्रयोगशाला भेजा गया है! जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी…


तीन प्रतिष्ठानों को सफाई के निर्देश…


विभागीय टीम ने संतोष भवन, टेम्पटेशन रेस्टोरेंट और रज्जु जलपान गृह का भी निरीक्षण किया… संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव और निर्धारित स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए…


अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई…


पूरी कार्रवाई अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन के नेतृत्व में की गई… टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी शामिल रहे… विभाग ने स्पष्ट किया है! कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता में लापरवाही बरतने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी लगातार निरीक्षण और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed