
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है!निःसंतान दंपत्ति को बच्चा बेचकर मोटी रकम कमाने की कथित साजिश में शामिल तीन महिलाओं को आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है! आरोप है! कि महिलाओं ने ओडिशा की एक गर्भवती महिला को निःशुल्क प्रसव और इलाज कराने का झांसा देकर रायपुर बुलाया और प्रसव के बाद उसके नवजात बच्चे को बेचने की कोशिश की… महिला के विरोध करने पर उसे बच्चे समेत बंधक बनाकर रखने का भी आरोप है!
पुलिस के मुताबिक, सुंदरगढ़ (ओडिशा) निवासी पीड़िता का गर्भावस्था के दौरान रायपुर की कृतिका साहू से संपर्क हुआ था… कृतिका ने मुफ्त प्रसव और उपचार का भरोसा देकर उसे रायपुर बुलाया… यहां उसकी मुलाकात गीतिका और अहिल्या से कराई गई… इसके बाद महिला को गोगांव स्थित अहिल्या के घर में ठहराया गया…
आरोप है! कि तीनों महिलाओं ने पीड़िता की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर नवजात को किसी निःसंतान दंपत्ति को बेचने के बदले मोटी रकम दिलाने का प्रलोभन दिया… महिला के इनकार करने पर उसे डराया-धमकाया गया… 4 नवंबर 2026 को प्रसव के बाद नवजात सहित उसे फिर अहिल्या के घर ले जाया गया… जहां बंधक बनाकर रखने और प्रसव में हुए खर्च की भरपाई बच्चे को बेचकर करने की धमकी देने का आरोप है!
पीड़िता की शिकायत पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 307/26 के तहत बीएनएस की धारा 140(3), 143(4), 318(4) और 61 में मामला दर्ज किया गया…

दूसरे नवजातों की खरीद-फरोख्त का भी संदेह…
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में कथित संलिप्तता की जानकारी मिली है! अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क, संभावित खरीदारों और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है! मामले की विस्तृत जांच जारी है!
ये 3 महिला आरोपी गिरफ्तार… 👇👇
01. कृतिका साहू पति स्व. सुमित कुमार साहू उम्र 34 साल निवासी आमापारा रामकुण्ड थाना आजाद चौक रायपुर।
02. अहिल्या नामदेव पिता दीपक नामदेव उम्र 40 साल निवासी सीतानगर गोगांव थाना गुढियारी जिला रायपुर।
03. गीतिका नाग पति चिंतामणी नाग उम्र 36 साल निवासी स्टोर पारा पुरैना भिलाई 03 थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 19, 2026बिलासपुर में खाद्य विभाग का छापा, बाबूजी रेस्टोरेंट की रसोई में मिली गंदगी तो सात दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड; खास टर्बन ढाबे की बिरयानी और छोले जांच के घेरे में, तीन दूसरे ठिकानों को भी मिली सफाई की चेतावनी…
UncategorizedNovember 18, 2026तलाक का रास्ता साफ करने अजन्मे बच्चे को ही बना दिया निशाना, तीन महीने की गर्भवती पत्नी को चेकअप के बहाने अस्पताल बुलाया, सहमति के नाम पर हस्ताक्षर कराकर गर्भपात कराने का आरोप; पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर उज्वला कराडे की कथित साठगांठ पर सिरगिट्टी थाने में FIR, मेडिकल दस्तावेजों से खुलेगा पूरा राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मुफ्त इलाज का झांसा, फिर नवजात की कीमत लगाने का कथित धंधा! मां ने बच्चा बेचने से किया इनकार तो बना लिया बंधक, निःसंतान दंपत्ति के नाम पर खरीद-फरोख्त का खेल, रायपुर से दुर्ग तक फैले नेटवर्क की आशंका, तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब खुलेगा नवजात सौदेबाजी का राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मोबाइल का विवाद पहुंचा अपहरण तक, फोन वापस नहीं मिला तो 16 साल के किशोर को ही उठा ले गए 7 युवक, सिंधी कॉलोनी में घूमते पकड़े गए, सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, सातों पहुंचे जेल…
