Wed. Nov 18th, 2026

तलाक का रास्ता साफ करने अजन्मे बच्चे को ही बना दिया निशाना, तीन महीने की गर्भवती पत्नी को चेकअप के बहाने अस्पताल बुलाया, सहमति के नाम पर हस्ताक्षर कराकर गर्भपात कराने का आरोप; पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर उज्वला कराडे की कथित साठगांठ पर सिरगिट्टी थाने में FIR, मेडिकल दस्तावेजों से खुलेगा पूरा राज…

बिलासपुर,,,  न्यायधानी में वैवाहिक विवाद के बीच गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है! आरोप है! कि तलाक की राह में अजन्मा बच्चा बाधा न बने… इसलिए पति ने डॉक्टर के साथ मिलकर पत्नी की वास्तविक सहमति के बिना उसका गर्भपात करा दिया… पीड़िता की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. उज्वला कराड़े के खिलाफ बीएनएस की धारा 89 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है!
मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर स्थित जेपी हॉस्पिटल का है! शिकायत के मुताबिक, पीड़िता शेख अग्रवाल की शादी 26 अप्रैल 2026 को कोरबा जिले के रेस्टमोंगरा निवासी सुयश अग्रवाल से हुई थी… महिला का आरोप है! कि शादी के बाद से ही पति उसे पसंद नहीं करता था…. और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था… पति तलाक लेना चाहता था… इसी बीच महिला गर्भवती हो गई… आरोप है! कि पति को आशंका थी… कि बच्चे के जन्म के बाद तलाक की प्रक्रिया मुश्किल हो सकती है!
पीड़िता के अनुसार, 13 नवंबर को उसे चेकअप कराने के बहाने जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया… वहां कथित तौर पर उसे बातों में उलझाकर सहमति से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए… और इसके बाद गर्भपात का इंजेक्शन दे दिया गया… महिला का आरोप है! कि उसकी वास्तविक सहमति के बिना यह प्रक्रिया की गई… इस दौरान पति ने बच्चे की हार्टबीट कम होने की बात भी कही…

परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता…


14 नवंबर को पीड़िता अपनी मां, भाई और अन्य परिजनों के साथ सिरगिट्टी थाने पहुंची… और लिखित शिकायत दर्ज कराई… पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और डॉक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!


मेडिकल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस…


अब पुलिस जेपी हॉस्पिटल और अपोलो अस्पताल से जुड़े मेडिकल रिकॉर्ड, भर्ती के दस्तावेज, सहमति पत्र और उपचार प्रक्रिया की पड़ताल कर रही है! जांच का सबसे अहम सवाल यही है! कि गर्भपात के लिए महिला की कानूनी और वास्तविक सहमति ली गई थी… या नहीं… फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी… मामले ने निजी अस्पतालों में मरीजों की सहमति और चिकित्सा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed