Wed. Nov 18th, 2026

साथ के फोटो बने ब्लैकमेलिंग का हथियार, वायरल करने की धमकी देकर दो लाख डकार गई युवती, झूठे केस में फंसाने का भी डर दिखाया, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, पहुंची जेल…

00 साथ में खिंचवाए गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप, ऑनलाइन और नगद मिलाकर वसूली गई रकम…

बिलासपुर,,, साथ में खिंचवाए गए… फोटो का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की उगाही करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 20 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है! आरोपी युवती की पहचान प्राची कश्यप (20 वर्ष), निवासी लोफंदी, थाना कोनी के रूप में हुई है!
पुलिस के मुताबिक, खपरगंज कल्लू बाड़ा निवासी सूर्या सोनी (28 वर्ष) ने 18 नवंबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई… प्रार्थी के अनुसार, वर्ष 2025 में युवती उसकी दुकान पर काम करने आई थी… इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई… और फोन पर बातचीत शुरू हो गई… साथ में खिंचवाए गए… फोटो वायरल कर सामाजिक रूप से बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवती ने कथित तौर पर दो लाख रुपये वसूल लिए यह रकम ऑनलाइन और नगद दी गई थी… आरोप है! कि इसके बाद भी युवती लगातार फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रही थी… शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 692/26 के तहत बीएनएस की धारा 308(2), 296 और 351(3) में मामला दर्ज किया…
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed