Thu. Nov 19th, 2026

मोबाइल का विवाद पहुंचा अपहरण तक, फोन वापस नहीं मिला तो 16 साल के किशोर को ही उठा ले गए 7 युवक, सिंधी कॉलोनी में घूमते पकड़े गए, सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, सातों पहुंचे जेल…

बिलासपुर,,, मोबाइल वापस नहीं मिलने की बात को लेकर हुए विवाद में 16 वर्षीय नाबालिग को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात युवकों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने अपहृत किशोर को रिपोर्ट दर्ज होने के महज चंद घंटों के भीतर बरामद कर लिया… गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
पुलिस के अनुसार, कस्तूरबा नगर सिंधी कॉलोनी निवासी भुवन श्रीवास ने 18 नवंबर 2026 को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई… उन्होंने बताया कि उनका 16 वर्ष 3 माह का छोटा भाई कक्षा 11वीं में पढ़ता है! वह 17 नवंबर की शाम करीब 6:40 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया… परिजनों ने आसपास तलाश की तो जानकारी मिली कि शेख अजिमुद्दीन उर्फ अज्जू अपने साथियों के साथ उसे लेकर गया है!
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने नाबालिग की शीघ्र पतासाजी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए… इसके बाद थाना सिविल लाइन की टीम ने संदेही अज्जू की तलाश शुरू की… इसी दौरान सूचना मिली कि वह सिंधी कॉलोनी के पास अपने साथियों के साथ घूम रहा है!
पुलिस ने शेख अजिमुद्दीन उर्फ अज्जू सहित उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की… पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शेख नजीमुद्दीन, निखिल कुशवाहा, अलताफ खान, शेख निशार और मोहम्मद सैफ सहित सात लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया… उनकी निशानदेही पर नाबालिग को बरामद किया गया…

ये है! पकड़े गए 7 आरोपी… 👇👇👇


1. शेख अजिमुद्दीन उर्फ अज्जू (22 वर्ष), कोनी…
2. शेख नजीमुद्दीन (23 वर्ष), कोनी…
3. निखिल कुशवाहा (22 वर्ष), मसानगंज…
4. अलताफ खान (22 वर्ष), तालापारा…
5. शेख निशार (20 वर्ष), तालापारा…
6. मोहम्मद सैफ (21 वर्ष), तालापारा…
7.अलताफ खान (19 वर्ष), पुरानी मस्जिद के पास…


पुलिस ने अपराध क्रमांक 1563/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 138, 115(2) एवं 3(5) में अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है! मामले में आगे की विवेचना जारी है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed