Fri. Nov 20th, 2026

सुनील रोहरा, मनीष रोहरा और आकाश गोगा के कथित सट्टा साम्राज्य की खुली पोल! क्रिकेट के चौके-छक्कों से करोड़ों की कमाई, हवाला के रास्ते दुबई तक संपत्ति का खेल! 25 करोड़ के दस्तावेज, 8 लाख कैश और सोना बरामद, पुलिस की जांच से मचा हड़कंप…

बिलासपुर,,,  ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के काले कारोबार से करोड़ों रुपये की कमाई कर देश के अलग-अलग राज्यों से लेकर दुबई तक संपत्ति का नेटवर्क खड़ा करने का मामला सामने आया है! बिलासपुर पुलिस की जांच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला के जरिए रकम के अवैध लेन-देन से जुड़े कई अहम तथ्य उजागर हुए हैं! पुलिस की जांच अब केवल सट्टा कारोबार तक सीमित नहीं है! बल्कि अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों, बैंक खातों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय नेटवर्क तक पहुंच गई है!
सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 229/2026 की विवेचना के दौरान पुलिस को देश के विभिन्न राज्यों में सट्टे की रकम के लेन-देन और हवाला के माध्यम से धन हस्तांतरण के सबूत मिले हैं! जांच में यह भी सामने आया…  कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से अर्जित रकम को अलग-अलग माध्यमों से खपाकर अचल संपत्तियां खरीदी गईं… इस पूरे नेटवर्क का विस्तार विदेशों तक होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है!


8 लाख नकद, सोने के आभूषण और महंगी घड़ियां बरामद…


पुलिस ने 13 नवंबर को की गई… तलाशी कार्रवाई में करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, महंगी घड़ियां और बैंकिंग लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं! तलाशी के दौरान करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं! इन दस्तावेजों के आधार पर पुलिस अब संपत्तियों की खरीद, उनके वास्तविक मालिकों और निवेश में इस्तेमाल की गई रकम के स्रोत की जांच कर रही है!


दुबई तक पहुंचा संपत्ति का नेटवर्क…


जांच में सबसे चौंकाने वाला तथ्य विदेश, विशेषकर दुबई में संपत्तियां अर्जित किए जाने की जानकारी है! पुलिस के अनुसार, सट्टे से अर्जित अवैध रकम को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजने के साथ विदेशों तक पहुंचाने की आशंका की जांच की जा रही है! संबंधित आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है! वहीं रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है! इससे मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की तैयारी के संकेत मिल रहे हैं!


तीन संदेहियों के नाम आए सामने…


पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में सुनील रोहरा पिता दिलीप कुमार रोहरा, मनीष रोहरा पिता दिलीप रोहरा और आकाश गोगा निवासी जबलपुर के नाम सामने आए हैं! पुलिस इनकी भूमिका, वित्तीय लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की कड़ियों की जांच कर रही है! जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं! कि सट्टे से अर्जित रकम किन-किन खातों और माध्यमों से आगे भेजी गई तथा संपत्तियां किसके नाम पर खरीदी गईं…


25 करोड़ की संपत्तियों पर कुर्की की तैयारी…


पुलिस अब बैंक खातों के लेन-देन, हवाला नेटवर्क, संपत्तियों के वास्तविक स्रोत और उनके लाभार्थियों की जानकारी जुटा रही है!अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान होने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत कुर्की की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…
पुलिस का फोकस अब पूरे संगठित वित्तीय नेटवर्क को उजागर करने पर है! ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से शुरू हुई जांच में हवाला, करोड़ों की संपत्ति और दुबई तक पहुंचे कथित नेटवर्क की कड़ियां सामने आने के बाद आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed