
बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर में कानून व्यवस्था और पुलिस की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं! देर रात सिम्स अस्पताल के बाहर दो ऑटो चालकों के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी को ही ऑटो चालकों की झड़प का सामना करना पड़ा… घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है!

जानकारी के अनुसार, सिम्स अस्पताल के बाहर देर रात दो ऑटो चालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया… इसकी सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराने का प्रयास किया… लेकिन विवाद शांत होने के बजाय ऑटो चालकों ने थाना प्रभारी के साथ ही बहस और झड़प शुरू कर दी…
पुलिस के सामने ही बिगड़े हालात…
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के प्रति लोगों के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं!
सिम्स के बाहर पेट्रोलिंग पर सवाल…
सिम्स अस्पताल शहर का प्रमुख चिकित्सा केंद्र है! जहां देर रात तक मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही बनी रहती है! ऐसे व्यस्त क्षेत्र में ऑटो चालकों के बीच विवाद और पुलिस अधिकारी के साथ झड़प की घटना ने नियमित पेट्रोलिंग की जरूरत को फिर उजागर किया है!
अब कार्रवाई का इंतजार…
सबसे बड़ा सवाल यह है! कि जब विवाद शांत कराने पहुंचे पुलिस अधिकारी को ही ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े… तो आम नागरिकों की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है? फिलहाल वायरल वीडियो ने पुलिस प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचा है! अब देखना होगा कि संबंधित ऑटो चालकों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है! और सिम्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 20, 2026सिम्स के बाहर ऑटो चालकों का हंगामा, झगड़ा सुलझाने पहुंचे TI खुद विवाद में घिरे, वर्दी के सामने ही ऑटो चालकों की गर्मी, सिविल लाइन थाना प्रभारी से झड़प का वीडियो वायरल, आखिर न्यायधानी में किसके इशारे पर चल रहा ऑटो चालकों का राज?
UncategorizedNovember 20, 2026सुनील रोहरा, मनीष रोहरा और आकाश गोगा के कथित सट्टा साम्राज्य की खुली पोल! क्रिकेट के चौके-छक्कों से करोड़ों की कमाई, हवाला के रास्ते दुबई तक संपत्ति का खेल! 25 करोड़ के दस्तावेज, 8 लाख कैश और सोना बरामद, पुलिस की जांच से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 19, 2026बिलासपुर में खाद्य विभाग का छापा, बाबूजी रेस्टोरेंट की रसोई में मिली गंदगी तो सात दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड; खास टर्बन ढाबे की बिरयानी और छोले जांच के घेरे में, तीन दूसरे ठिकानों को भी मिली सफाई की चेतावनी…
UncategorizedNovember 18, 2026तलाक का रास्ता साफ करने अजन्मे बच्चे को ही बना दिया निशाना, तीन महीने की गर्भवती पत्नी को चेकअप के बहाने अस्पताल बुलाया, सहमति के नाम पर हस्ताक्षर कराकर गर्भपात कराने का आरोप; पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर उज्वला कराडे की कथित साठगांठ पर सिरगिट्टी थाने में FIR, मेडिकल दस्तावेजों से खुलेगा पूरा राज…
