
बिलासपुर,,, हैदराबाद में रेस्टोरेंट और पब की फ्रेंचाइजी दिलाने तथा कारोबार में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3 करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है! आरोप है! कि महिला और पुरुष ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये लेने के बाद न तो कारोबार में हिस्सेदारी दी और न ही रकम वापस की… पीड़ित की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
पुलिस के अनुसार, लिंक रोड तारबाहर निवासी शिखर सराफ (38) ने शिकायत में बताया… कि जयवीर सिंह सभरवाल और शेषम कौर ने खुद को प्राशी वेंचर्स एलएलपी का अधिकृत प्रतिनिधि बताते हुए हैदराबाद में ‘डियाब्लो’ नाम से रेस्टोरेंट एवं पब शुरू करने का प्रस्ताव दिया था… इसके बदले निवेशकों को 25 प्रतिशत स्वामित्व और नियमित लाभांश देने का भरोसा दिलाया गया… 10 जनवरी 2025 को इस संबंध में निवेश एग्रीमेंट भी किया गया…
शिकायत के मुताबिक, शुरुआत में 20 दिसंबर 2024 को अलग-अलग बैंक खातों से 15 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर किए गए… इसके बाद अलग-अलग कारण बताकर अतिरिक्त रकम की मांग की जाती रही… जुलाई 2025 तक शिखर सराफ की ओर से करीब 1 करोड़ 45 लाख रुपये निवेश किए जाने का उल्लेख है! इसी तरह कारोबारी रितेश शाह ने करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये और उनके साले सक्षम श्रीवास्तव ने 62 लाख 62 हजार रुपये जमा कराए… इस तरह प्राशी वेंचर्स एलएलपी के हैदराबाद स्थित एक्सिस बैंक खाते में कुल 3 करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि पहुंचाई गई… आरोप है! कि रकम मिलने के बाद आरोपियों ने हिस्सेदारी देने में टालमटोल शुरू कर दी। बाद में कारोबार में किराया, लाइसेंस, वेंडरों के विवाद और वित्तीय हिसाब-किताब को लेकर भी सवाल उठने लगे… रकम वापस मांगने पर भी कोई समाधान नहीं मिला… अंततः 19 नवंबर को शिखर सराफ ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई… पुलिस ने अपराध क्रमांक 0422/2026 के तहत जयवीर सिंह सभरवाल और शेषम कौर के खिलाफ धारा 3(5), 318 एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है! फिलहाल पुलिस बैंक खातों, निवेश एग्रीमेंट और पूरे वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 20, 2026हैदराबाद के पब में मुनाफे का सपना दिखाकर बिलासपुरियों की जेब पर डाका, 25% हिस्सेदारी का लालच देकर 3.42 करोड़ समेटे, न फ्रेंचाइजी मिली न मुनाफा, रकम मांगने पर भी हाथ खाली, महिला-पुरुष के खिलाफ तारबाहर थाने में FIR दर्ज…
UncategorizedNovember 20, 2026तहसील में जनता का काम छोड़ रीडर साहब की नींद भारी, नाजिर शाखा में नशे की हालत में सोने का आरोप, अधिवक्ता से भी उलझे; शिकायत पहुंची कलेक्टर दरबार, एसडीएम ने तहसीलदार को थमाई जांच की जिम्मेदारी…
UncategorizedNovember 20, 2026सिम्स के बाहर ऑटो चालकों का हंगामा, झगड़ा सुलझाने पहुंचे TI खुद विवाद में घिरे, वर्दी के सामने ही ऑटो चालकों की गर्मी, सिविल लाइन थाना प्रभारी से झड़प का वीडियो वायरल, आखिर न्यायधानी में किसके इशारे पर चल रहा ऑटो चालकों का राज?
UncategorizedNovember 20, 2026सुनील रोहरा, मनीष रोहरा और आकाश गोगा के कथित सट्टा साम्राज्य की खुली पोल! क्रिकेट के चौके-छक्कों से करोड़ों की कमाई, हवाला के रास्ते दुबई तक संपत्ति का खेल! 25 करोड़ के दस्तावेज, 8 लाख कैश और सोना बरामद, पुलिस की जांच से मचा हड़कंप…
