Sat. Nov 21st, 2026

बिलासपुर के नामी होटलों की रसोई में खाद्य विभाग की अचानक एंट्री, ईस्ट पार्क से पनीर-ग्रेवी के नमूने जब्त, ग्रैंड अंबा और सिल्वर ओक पर सुधार नोटिस की तैयारी, दावते दिल्ली को FIFO और हेड कैप-ग्लव्स का पाठ पढ़ाया, मोपका के डाउन टाउन में भी मिली खामियां, अखबार में खाना परोसने वालों को विभाग की दो टूक चेतावनी…

बिलासपुर,,, शहर में आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 20 नवंबर को बड़े स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया… ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ अभियान के तहत विभाग की टीम ने शहर के कई नामी होटलों, रेस्टोरेंटों और खाद्य प्रतिष्ठानों में दबिश देकर स्वच्छता, खाद्य सामग्री के भंडारण और सुरक्षा मानकों की जांच की… इस दौरान होटल ईस्ट पार्क और ग्रैंड अंबा से खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लिए गए… जबकि कुछ प्रतिष्ठानों में कमियां मिलने पर सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई….


नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर के निर्देश पर उपसंचालक डॉ. शुभा गरेवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई… अग्रसेन चौक स्थित होटल ईस्ट पार्क से वेज ग्रेवी और पनीर के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संकलित किए गए.   वहीं होटल ग्रैंड अंबा से टोमैटो ग्रेवी और हल्दी पाउडर के विधिक नमूने लिए गए… निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर होटल ग्रैंड अंबा और होटल सिल्वर ओक के खिलाफ सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा अभिहित अधिकारी से की गई..
इसके अलावा दावते दिल्ली की शिव टॉकीज रोड और टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित दोनों शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया… यहां खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और उपयोग में FIFO यानी पहले आई सामग्री का पहले उपयोग करने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए… साथ ही रसोई कर्मचारियों के लिए हेड कैप और ग्लव्स का इस्तेमाल अनिवार्य करने को कहा गया…


मोपका और नेहरू चौक में भी जांच…


विभागीय टीम ने मोपका स्थित डाउन टाउन और गुलमोहर रेस्टोरेंट के साथ नेहरू चौक स्थित पौष्टिकम का भी निरीक्षण किया… डाउन टाउन में कमियां मिलने पर सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई… सभी प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सामग्री के लिए अखबार का उपयोग पूरी तरह बंद करने, रसोई में स्वच्छता बनाए रखने और ढक्कनयुक्त डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए…  जिन प्रतिष्ठानों के पास पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिले… उन्हें तत्काल दस्तावेज तैयार कराने के लिए कहा गया…


अधिकारियों की टीम रही मौजूद…

पूरी कार्रवाई में अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमिशा मरावी और प्रतीक तिवारी शामिल रहे. . विभाग ने स्पष्ट किया है! कि खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed