
बिलासपुर,,, शहर के सबसे व्यस्त इलाके गोल बाजार में एक बार फिर अवैध निर्माण का मामला सुर्खियों में है! आग से क्षतिग्रस्त और जर्जर घोषित भवन में मरम्मत की अनुमति लेकर बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स खड़ा किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है! मामला कलेक्टर जनदर्शन और मीडिया में उजागर होने के बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी रहा… जिससे नगर निगम की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं!
जानकारी के अनुसार गोल बाजार स्थित यह भवन पूर्व में आगजनी की घटना से क्षतिग्रस्त हो चुका था!
इसके बाद भवन स्वामी द्वारा नगर निगम से केवल मरम्मत की अनुमति ली गई… लेकिन अनुमति की आड़ में पूरी इमारत को गिराकर नए सिरे से बहुमंजिला निर्माण शुरू कर दिया गया… आरोप है! कि यह निर्माण भवन नियमों का खुला उल्लंघन है!
कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत लेकर पहुंचे प्रशांत मिश्रा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 70, जोन-5 के इस निर्माण स्थल से सटी अंदरूनी गली पहले से ही अत्यंत संकरी है! इसी गली में अग्रवाल लॉज, सलूजा किराना, गुप्ता एंड संस, मुकेश होजियरी और राजू होजियरी जैसे प्रतिष्ठान संचालित हैं! निर्माण सामग्री और बढ़ते ढांचे के कारण आवाजाही बाधित हो रही है!
स्थानीय व्यापारियों ने चिंता जताई है! कि किसी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड या एंबुलेंस का पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा… पूर्व की आगजनी की घटनाओं को देखते हुए खतरा और बढ़ गया है!
मीडिया में मामला सामने आने के बाद नगर निगम हरकत में आया और मौके पर नोटिस चस्पा कर दस्तावेज तलब किए…

वही निगम प्रशासन ने CMD कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे को सोमवार तक भवन निर्माण से संबंधित सभी अनुमतियां प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम दिया है! दस्तावेज प्रस्तुत न होने की स्थिति में अवैध निर्माण तोड़ने की चेतावनी भी दी गई है!
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करता है! या फिर मामला फाइलों में दबकर रह जाता है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
