
बिलासपुर,,, कोटा प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर के कोटा थाना परिसर से सामने आए एक CCTV वीडियो ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है! वीडियो में थाना परिसर के अंदर क्षेत्र के नामचीन और रसूखदार लोगों द्वारा खुलेआम गाली-गलौज और हंगामा करते हुए देखा जा सकता है! हैरानी की बात यह है! कि यह पूरा घटनाक्रम पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ और सब कुछ थाने में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया!

सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद कोटा तहसील क्षेत्र में बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई से जुड़ी पुरानी रंजिश का नतीजा है! तहसीलदार प्रांजल मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान राम सोनी और संतोष मिश्रा उर्फ छोटे महराज (पिता लल्लन महराज) के बीच विवाद हुआ था! जो अब हिंसक झड़प में बदल गया… प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एक पक्ष द्वारा घर से तलवार निकालकर हमला किया गया… जिसमें राम सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए… उनके हाथ में गंभीर चोट आई है! और सात टांके लगाए गए हैं!
घटना के बाद मामला कोटा थाना पहुंचा… जहां भाजपा नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे… आरोप है! कि थाना परिसर के अंदर ही दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई! इस दौरान भानु मिश्रा के साथ भी मारपीट की बात सामने आ रही है! वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी मोबाइल से घटनाक्रम रिकॉर्ड करता दिखाई दे रहा है! जबकि कुछ पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे लोगों को कैमरे के सामने तमाशा न करने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं!
मामला संवेदनशील होने के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है! क्योंकि दोनों पक्ष सत्ता और विपक्ष से जुड़े बताए जा रहे हैं! इसी वजह से समझौते की चर्चाएं भी तेज हैं! कोटा पुलिस का कहना है! कि फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है! और CCTV फुटेज में तलवार से हमले की स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है! अब देखना होगा कि थाना परिसर में हुए इस खुले उत्पात पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कब और क्या कार्रवाई करते हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 11, 2026सूर्यवंश के सामने सूर्यवंशी की एंट्री, बेसन के पैकेट में ब्रांडिंग की कॉपी का आरोप सूर्य का निशान, टैगलाइन और डिजाइन पर भी सवाल, माना कैंप पुलिस ने धीरज-श्रीचंद सचदेव के खिलाफ दर्ज की FIR, अब जांच में खुलेगा नकल का पूरा बेसन पुराण…
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
