
बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर के नगर पालिक निगम के निर्माण कार्यो में इंजीनियरिंग, मॉनिटरिंग और ठेकेदारी के ट्रिपल इंजन का बेजोड़ नमूना देखना है तो चले आइए बिलासपुर, ये तस्वीरे राजकिशोर नगर में ऊर्जा पार्क से लेकर शनि मंदिर तक 4 करोड़ की लागत से चल रहे नाला निर्माण के कार्य का है। आप खुद देखिये कैसे जिस साइड एक भी घर नहीं, वहां लोहे को रॉड और कंक्रीट की ढलाई करा नाले का निर्माण कराया जा रहा, वो भी पहले से धंसे और आपस एक दूसरे से गले मिल रहे नाले के दीवार से सटाकर दीवार को तोड़ने के बजाए… उसी के बगल से आर सी सी नाले की ढलाई की कराई जा रही है! मौके पर न मॉनिटरिंग हो रही है! न क्यूरिंग….!

ये ठेका गजराज कंट्रक्शन के राहुल ताम्रकार का बताया जा रहा है! सवाल यह उठ रहा है! कि जब इस लाइन में एक भी मकान नहीं है! तो फिर ये नाला कहा के पानी की निकासी के लिए बनवाया जा रहा ! सवाल इसलिए भी कि यहां पहले भी लाखों रुपए की लागत से नाले का निर्माण कराया गया था… जिसका कुछ हिस्सा आज भी सूखा, क्षतिग्रस्त और कही कही तो पटा पड़ा है! कुल मिलाकर हालात ये है! कि नाले नालियां कहा से निकल रही है! और कहा जा रही है! इसका कोई ओर छोर नहीं है! इससे भी दिलचस्प बात ये है! कि जहाँ जरूरत नहीं वहां नाले नालियों का निर्माण कराया जा रहा है! नतीजतन बारिश के दिनों में आधा शहर डुबान में आ जाता है! कुल मिलाकर विकास और मूल भूत सुविधाओं के निर्माण के नाम पर करोड़ो रुपए इसी तरह खर्च करके सरकारी रकम की बर्बादी कर ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की कवायद की जा रही है! ऐसा आरोप लंबे समय से लग रहा… पर जिम्मेदार अधिकारी और शासन क्यों इन पर संज्ञान नहीं ले रहे.. ये समझ से परे है!
ऐसे है जिम्मेदार…
00 इस मामले में न्यूज़ बास्केट की टीम ने सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर जोन के जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय से उनके दफ्तर में भेंट कर चर्चा का प्रयास किया… उन्हें कॉल कर सम्पर्क का प्रयास किया लेकिन न तो भेंट हुई,,, और न बात…
00 वही जोन के इंजीनियर रमनदीप छाबड़ा ने बताया… कि ये निर्माण गजराज कंट्रक्शन का है! मॉनिटरिंग हो रही… यदि पुराने नाले की धंसी दीवार से सटाकर निर्माण कराया जा रहा तो गलत है! लेता हूँ…
40 शब्दो मे बड़ा मजेदार अलकरहा हेडिंग नामजद हेडिंग
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 26, 2026राजकिशोर नगर में 4 करोड़ का नाला, इंजीनियरिंग-मॉनिटरिंग और ठेकेदारी का ट्रिपल इंजन फेल! गजराज कंस्ट्रक्शन के राहुल ताम्रकार का ठेका, पुराने धंसे नाले से सटाकर नई ढलाई, सूखी दीवारों के बीच पानी की निकासी का रहस्य बरकरार, निगम के जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल, जनता की गाढ़ी कमाई से विकास या ठेकेदारों की चांदी?
UncategorizedNovember 25, 2026व्यापार विहार की 7500 वर्गफीट आदिवासी जमीन पर अनुमति-अनापत्ति का कैसा खेल? अपर आयुक्त पर सांठगांठ का आरोप, सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, सीएम से कलेक्टर तक शिकायतों का पोथन्ना, सात दिन में जांच नहीं तो आंदोलन, रिश्वत कांड के बाद अफसरों की कुर्सी बदली, अब जमीन के खेल में किसकी बारी?…
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
