
बिलासपुर,,, जिले में अपराध, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अब पुलिस ने हाईटेक निगरानी का सहारा लिया है!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के निर्देशन में ड्रोन तकनीक आधारित विशेष अभियान चलाया जा रहा है!जिसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों पर आसमान से पैनी नजर रखी जा रही है!
ड्रोन अभियान के तहत सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नशाखोरी और अड्डेबाजी की शिकायतों पर विशेष कार्रवाई की गई…

ड्रोन से प्राप्त लाइव फुटेज के आधार पर चिन्हित स्थानों पर पुलिस टीम ने त्वरित दबिश दी… जहां नशा सेवन और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त 15 संदिग्धों को पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई…
इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही और असामाजिक तत्वों में स्पष्ट संदेश गया… कि अब पुलिस की नजर से बचना आसान नहीं होगा!
इसी क्रम में सरकण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित व्यापार मेले के दौरान ड्रोन का उपयोग कर यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण किया गया… ड्रोन कैमरे से भीड़भाड़ वाले इलाकों, पार्किंग व्यवस्था और सड़क यातायात पर नजर रखी गई… जिससे समय रहते आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर यातायात को सुचारु बनाए रखा गया… इससे न केवल जाम की स्थिति से बचाव हुआ बल्कि आम नागरिकों को भी सुविधा मिली…
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन तकनीक से निगरानी के कारण संदिग्ध गतिविधियों की पहचान पहले ही हो जा रही है, जिससे त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो पा रही है। यह अभियान आने वाले दिनों में जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी लगातार जारी रहेगा।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि ड्रोन निगरानी अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा के इस प्रयास में जनभागीदारी से ही बेहतर परिणाम सामने
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
