
00 उठ रहे सवाल जब 20-25 दिन धूमा में खड़ा था! तो और कहां था! पहले के एक माह…
00 सख्ती से जाँच की दरकार तब रूकेगी स्थानीय निकाय के सम्पत्ति की चोरी…
बिलासपुर,,, तोरवा थाने का अपराध क्रमांक 405/25 धारा 303 (2) B.N.S का प्रकरण कहा गए… कहूं नहीं… का लाय कुछु नहीं… टाइप हो गया… मामला 25 अगस्त 2025 को तोरवा मछली मार्केट के पीछे से नगर पालिक निगम के भारी भरकम काऊ कैचर के चोरी और 16 से 17 दिन बाद गत 11 सितम्बर को इसकी रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज कराने व 25 दिन बाद गत 6 अक्टूबर 2025 को चोरी गए भारी भरकम काऊ कैचर के धूमा के हाई स्कूल मैदान से लावारिस हालत में बरामदगी का है!
पूरा मामला पुलिस और नगर निगम निगम प्रशासन से जुड़ा है! पुलिस ने काऊ कैचर के लावारिस हालत में बरामद होने के बाद मामले को ही खात्मे में डाल दिया… वहीं नगर निगम प्रशासन ने भी मामले से पल्ला झाड़ लिया… जबकि पूरा मामला संदेह के दायरे में है!
न्यूज बास्केट की टीम बुधवार 4 फरवरी 2026 को शहर से लगे ग्राम धूमा हाईस्कूल के उस मैदान पर पहुँची, जहां से तोरवा पुलिस द्वारा इस काऊ कैचर की बरामदगी बताई जा रही…ये उसी मैदान को तस्वीर है
धूमा हाईस्कूल का मैदान जहाँ से काऊ कैचर की जब्ती दर्शाने की बात बताई जा रही… इस मैदान में सुबह से लेकर अंधेरा होने तक खिलाड़ियों और उसके बाद नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है! इससे भी दिलचस्प बात यह है! कि ग्रामीण बता रहे कि यहाँ काऊ कैचर 20-25 दिन तक खड़ा था! इसके बाद कहां गया पता नही जिससे ये सवाल उठ रहा को जब काऊ कैचर यहां 20-25 दिन से खड़ी थी! तो उससे पहले 1 महीने ये कहा थी… इससे जाहिर है! कि इसे खपाने पूरी स्क्रिप्ट तय थी! मीडिया में खबरे आने के बाद जब तहलका मचा तब मामले ने तूल पकड़ा तब चोर इसे यहां छोड़ गए… इसको लेकर तरह तरह की चर्चा है! लोगो का कहना है! कि पुलिस प्रशासन यदि इसकी गंभीरता से जांच करे… तो इस बात का पता चल सकता है! कि आखिर निगम की संपत्ति को कौन कबाड़ के खेल में झोंक रहा है!
क्योंकि निगम के अफसरों पर पहले भी कबाड़ की चोरी और कबाड़ को बेचने का आरोप लगा चुका है! ऐसा मामला भी सामने आ चुका है! चर्चा यह भी है! कि आखिर इतने बड़े काऊ कैचर को बेचेगा कौन इसमें विभागीय अमले की संलिप्तता का सन्देह है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
