
बिलासपुर,,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी के पास स्थित गौरा-गौरी मंदिर परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है! यहां किराए पर रहकर होटल स्टाफ का कार्य करने वाले एक 25 वर्षीय युवक की उसकी गर्लफ्रेंड ने चाकू मारकर हत्या कर दी…
मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी, पिता दूज राम सूर्यवंशी, निवासी ग्राम कर्रा के रूप में हुई है! बताया जा रहा है!
कि कामता प्रसाद शुभम विहार क्षेत्र में कर्रा के मकान में रह रहा था! और होटल में काम करता था!
नंबर ब्लॉक को लेकर हुआ विवाद…
प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है! कि मृतक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच मोबाइल नंबर ब्लॉक करने को लेकर विवाद हुआ था!
विवाद इतना बढ़ गया.. कि गुस्से में आकर गर्लफ्रेंड ने पास में रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया… गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई!
आरोपी गर्लफ्रेंड मूलत सीपत के झलमला ग्राम की रहने वाली है! और बिलासपुर में कुडूदंड इलाके में किराए का मकान लेकर रह रही थी!
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची!
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया… वहीं आरोपी महिला, जो झलमला क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है! को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है!
आगे की कार्रवाई जारी…
सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है! कि मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा है! और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है!पूछताछ के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी…!
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है! पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है! ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
