Thu. Nov 26th, 2026

धान का हिसाब मांगने पहुंचा खाद्य विभाग तो मिलों में मचा हड़कंप, 66 हजार क्विंटल से ज्यादा धान गायब, दो राइस मिलों पर लटका ताला, 20 मिलर्स को नोटिस थमाकर प्रशासन ने साफ कर दिया कस्टम मिलिंग में मनमानी अब नहीं चलेगी…

बिलासपुर,,, कस्टम मिलिंग के तहत उठाए गए… धान के एवज में चावल जमा करने में लापरवाही और भौतिक सत्यापन में धान की कमी पाए जाने पर जिले की दो राइस मिलों को सील किया गया है!कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीमों ने कोटा स्थित राजमुनि एग्रो राइस मिल और बिलासपुर के बहतराई स्थित पार्वती राइस मिल में जांच की… दोनों मिलों में कुल 66 हजार 66.4 क्विंटल धान कम पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है! चावल जमा करने में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले 20 अन्य राइस मिलर्स को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है! खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समितियों एवं संग्रहण केंद्रों से उठाए गए… धान के विरुद्ध मिलर्स द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम और भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा किया जाना है! इस कार्य की समीक्षा के क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने 26 नवंबर को कोटा विकासखंड में संचालित राजमुनि एग्रो राइस मिल का निरीक्षण किया… सहायक खाद्य अधिकारी अजय कुमार मौर्य तथा खाद्य निरीक्षक आशीष दीवान, सुश्री ललिता शर्मा एवं सुश्री वसुधा राजपूत ने मिल परिसर में उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया… जांच में 36 हजार 916.4 क्विंटल धान कम पाया गया… इसी प्रकार नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के बहतराई स्थित पार्वती राइस मिल की जांच खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी तथा खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत एवं सुश्री वर्षा सिंह ने की… भौतिक सत्यापन में इस मिल में 29 हजार 150 क्विंटल धान कम मिला… अनियमितता पाए जाने पर दोनों राइस मिलों को सील कर प्रकरण दर्ज किया गया है! खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है!लक्ष्य के अनुरूप चावल जमा नहीं करने वाले 20 राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है!कस्टम मिलिंग और चावल जमा करने के कार्य में लापरवाही बरतने वाले मिलर्स के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed