
बिलासपुर,,, में आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले एक आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है! मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है! जहां आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर के माध्यम से मोबाइल पर सूचना मिली कि दयालबंद गुरू नानक स्कूल के पास एक व्यक्ति आम रोड पर धारदार हथियार लहराते हुए राहगीरों को भयभीत कर रहा है! सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया!
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी और आरोपी संजय सोनकर पिता कल्लू सोनकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी दयालबंद दुर्गा मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर को पकड़ लिया… तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार चाकू जप्त किया गया!
आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया… जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया… पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति का माहौल बना है!
जप्त हथियार…
01 नग धारदार चाकू ।
आरोपी…👇
01. संजय सोनकर पिता कल्लू सोनकर उम्र 45 वर्ष निवासी दयालबंद दुर्गा मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
