
00 परिसर से खटारा कंडम बसो को हटवाने दिए निर्देश…
00 न सीएसआईडीसी सम्हाल पाई न नगर निगम बदहाल पड़ा करोड़ो का हाईटेक बस स्टैंड…
बिलासपुर,,,, तिफरा-परसदा हाईटेक बस स्टैंड का केयर टेकर बदल गया पर हालात अब तक नही बदले सी एस आई डी सी की देखरेख में था! तो भी बदहाल और गन्दा था! फिर नगर निगम के अधीन आया तो भी गन्दा और अव्यवस्थित है! हालात का जायजा लेने खुद पहुँचे निगम कमिश्नर तो यहाँ गन्दगी से अटे परिसर को देख भड़क गए उन्होंने सफाई कार्य में लापरवाही पर ठेका कंपनी लायंस सर्विसेस को नोटिस देने और गंदगी फैलाने पर होटल रैन बसेरा धर्मशाला संचालक पर पांच हजार रूपये का जुर्माना भी ठोंक दिया…
बुधवार को निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे हाईटेक बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंचे, तो यहां भारी गन्दगी का आलम था! पूरा परिसर साफ सफाई के अभाव में गन्दगी से अटा पड़ा था! उन्होंने ठेका कंपनी लायंस सर्विसेस के प्रतिनिधि सफाई निरीक्षक को जमकर फटकार लगाते हुए ठेका कम्पनी को नोटिस जारी करने निर्देश दिया…
वही परिसर के रैन बसेरा धर्मशाला नामक होटल मार्ग और आसपास कचरा गंदगी फैले पाए जाने पर होटल संचालक मेघराज सिंह ठाकुर पर पांच हजार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए… इस दौरान टिकट काउंटर बंद होने और काउंटर के सामने टेबल मेज रखे होने पर बस संचालकों को सब हटाकर यहां काउंटर को हमेशा खुला और व्यवस्थित रखने कहा… साथ ही परिसर में सालो से कंडम खड़ी बसो को सम्बंधित बस संचालकों से हटवा परिसर को व्यवस्थित करने निर्देश दिए… सवाल यह उठ रहा कि क्या निगम कमिश्नर की फटकार और नोटिस का असर दिखेगा… क्या कंडम बसों को इस बार हटवाया जाएगा क्या बस स्टैंड के हालात में सुधार आएगा देखेंगे सब लोग…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
