
बिलासपुर,,, कोटा थाना परिसर में गाली-गलौज और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित छह से अधिक लोगों के खिलाफ F.I.R दर्ज की है! मामले में कार्रवाई तब हुई… जब थाने के भीतर हुए बवाल का वीडियो सामने आया और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए… इससे पहले स्थानीय स्तर पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने और मामले को दबाने की कोशिश के आरोप भी सामने आए हैं!
जानकारी के अनुसार, कोटा के चंडी माता चौक क्षेत्र में रहने वाले कांग्रेस नेता और क्रशर संचालक संतोष मिश्रा तथा ठेकेदार राम सोनी के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था! विवाद के दौरान संतोष मिश्रा ने राम सोनी के साथ गाली-गलौज की और उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया… इस पर राम सोनी भड़क गया… और उसने संतोष मिश्रा को जमीन पर पटककर मारपीट की… मौके पर मौजूद राम सोनी के परिजनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया… जिसके बाद संतोष मिश्रा वहां से चला गया…
आरोप है! कि कुछ देर बाद संतोष मिश्रा तलवार लेकर वापस लौटा और राम सोनी पर हमला कर दिया… इस घटना के बाद दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में कोटा थाने पहुंच गए… जिससे थाने में तनावपूर्ण स्थिति बन गई… दोनों पक्ष F.I.R दर्ज कराने को लेकर पुलिस पर दबाव बनाते रहे…
इसी दौरान थाना परिसर में संतोष मिश्रा और राम सोनी के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया… दोनों एक-दूसरे को गाली देते रहे और थाने में जमकर हंगामा किया… आरोप है! कि इतनी गंभीर घटनाओं के बावजूद स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश करते रहे…
थाने में गाली-गलौज और हंगामे का वीडियो जब SSP रजनेश सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही माना SSP ने थाना प्रभारी नरेश चौहान को कड़ी फटकार लगाते हुए थाने का माहौल खराब करने और पुलिस के काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए…
SSP के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा समेत छह से अधिक लोगों के खिलाफ F.I.R दर्ज की है! फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है!और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
