
बिलासपुर,,, सिटी कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर ₹5.25 लाख की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है! आरोपी खुद को प्रभावशाली अधिकारियों का करीबी बताकर युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था!
मामला 3 फरवरी 2026 का है! जब प्रार्थी अभय किशोर तिवारी, निवासी सूरजपुर (वर्तमान पता दयालबंद, बिलासपुर) ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई.. प्रार्थी ने बताया कि वह वर्ष 2022 से बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था! इसी दौरान उसकी पहचान राकेश कुमार देवांगन उर्फ दुर्गेश उर्फ गोलू उर्फ मोनू से हुई…
आरोपी ने पहले अमीन-पटवारी पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर ₹4 लाख UPI के माध्यम से ट्रांसफर कराए…. इसके बाद केमिस्ट पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹1.25 लाख और ले लिए इस तरह कुल ₹5.25 लाख की ठगी की गई…
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दयालबंद क्षेत्र से गिरफ्तार किया… पूछताछ में आरोपी ने फर्जी नामों से बैंक खाता खुलवाकर ठगी की रकम का लेन-देन करना स्वीकार किया…
पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री जप्त की है! आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!
गिरफ्तार आरोपी…👇👇👇
राकेश कुमार देवांगन उर्फ दुर्गेश उर्फ गोलू उर्फ मोनू
पिता – भेखूराम देवांगन
उम्र – 35 वर्ष
स्थायी पता – ग्राम नवापारा हथबंद, तहसील सिमगा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
वर्तमान पता – नारियल कोठी, दयालबंद, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
