
बिलासपुर,,, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है! पुलिस ने मौके से सट्टा-पट्टी एवं नगद ₹730 जप्त किया है!
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेज तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई… मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने कंसा चौक, टिकरापारा क्षेत्र में दबिश दी…
दबिश के दौरान आरोपी शेख रमजान उर्फ गग्गा पिता शेख रहीम, उम्र 25 वर्ष, निवासी टिकरापारा कंसा चौक को अंकों में रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते और सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया… आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 85/26 धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया… बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया…
इसके अलावा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अनुपस्थित और अशांति फैलाने वाले गुंडा बदमाश दीप श्रीवास एवं राहुल सिंह के विरुद्ध धारा 170 बी एन एस एस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि अवैध सट्टा, जुआ और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
