
बिलासपुर_रतनपुर,,, वन क्षेत्र में गश्त कर रहे वनरक्षक से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है!जबकि दो अन्य की तलाश जारी है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कृपानंद जांगड़े, पिता लखन जांगड़े, उम्र 34 वर्ष, वन परियोजना परिक्षेत्र भैंसा झार में वन क्षेत्र रक्षक के पद पर पदस्थ हैं! घटना के समय वे नियमित गश्त पर थे! इसी दौरान बीच रास्ते में एक कार खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध किए हुए चार अज्ञात व्यक्ति शराब पीते मिले… जब वनरक्षक ने उन्हें रास्ता खाली करने को कहा, तो आरोपियों ने “बहुत बड़ा पुलिस बनता है” कहते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी… सभी आरोपी शराब के नशे में थे! जिससे प्रार्थी को चोटें आईं…
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 86/26 धारा 296, 126(2), 121(1), 132, 351(2), 3 व 5 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया…
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बीरबल यादव पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी मौहारखार थाना कोटा तथा राजा यादव पिता रामरतन यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम दूरपा थाना बाराद्वार जिला जांजगीर-चांपा को हिरासत में ले लिया है। शेष दो फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा…
गिरफ्तार आरोपी… 👇👇👇
1.लक्ष्मण यादव उम्र 37 वर्ष सा मौहारखार थाना कोटा
2.राजा यादव पिता रामरतन यादव उम्र 27 वर्ष सा ग्राम दूरपा थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा
को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है, 2 अन्य आरोपियों की पातासाजी कर जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
