
बिलासपुर,,, कोटा क्षेत्र के ग्राम नेवरा निवासी सोहन लाल ने नायाब तहसीलदार पर वैधानिक खनन पर टैक्टर की चाबी छीन धमकी देने और अवैध वसूली का आरोप लगा कलेक्टर से शिकायत की है! वहीं गनियारी के नायाब तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने सोहन लाल और उप सरपंच भवानी शंकर पर उनकी गोद से रॉयल्टी पर्ची और चाबी उठाकर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है!

कलेक्टर संजय अग्रवाल को की गई शिकायत में सोहन लाल ने नायब तहसीलदार पर आरोप लगाया कि ग्राम नेवरा की 673/1 572/1 575/1 और 575/3 उसकें सवामित्व और अधिपत्य की भूमि है! जिसके समतलीकारण और मत्स्य पालन के लिए उन्होंने बाल किशन कंट्रक्शन कंपनी से अनुबंध किया है!

इसी अनुबंध के तहत उनके द्वारा संबंधित भूमि के गहरी करण और समतली करण का कार्य कराया जा रहा था! तभी नायाब तहसीलदार द्वारा गाली गलौज अभद्रता करते हुए हाईवा के ड्राइवर से चाबी छीना गया…. और गाड़ी को थाने में सड़ाने की धमकी दी गई… सोहन लाल और उप सरपंच भवानी शंकर इसकी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे… नायाब तहसीलदार श्रद्धा सिंह का कहना है! कि एक तो हाईवा में नंबर नहीं था!


और रॉयल्टी पर्ची में गंतव्य का नाम नहीं था! इसलिए उन्होंने गाड़ी की चाबी जप्त की… हाईवा के ड्राइवर का कहना है! कि वह यहां से बिक्री के लिए मुरूम ले जा रहा था! संदेह के आधार पर उन्होंने पोकलेन और हाईवा को जब्ती बनाई और बाल कृष्ण कंट्रक्शन के संचालक को नोटिस जारी कर पूरे मामले की सूचना माइनिंग अफसर राजीव यादव और कलेक्टर को दी… नायब तहसीलदार का आरोप है! कि सोहन वैष्णव और भवानी शंकर ने उनके साथ बदसुलूकी कर दबाव बनाने का प्रयास किया… उन्होंने पूरी कार्रवाई से कलेक्टर और खनिज शाखा को अवगत करा दिया है! अवैध वसूली और बेवजह परेशान करने का आरोप निराधार है…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
