
बिलासपुर,,, शहर में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में डीजे वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया… जिसमें एक दर्जन से अधिक डीजे वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई की गई…

माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डीजे और अनियंत्रित कोलाहल पर नाराजगी जताए जाने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है! इसी कड़ी में सभी थाना प्रभारियों को डीजे जब्त करने और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं!

अभियान के दौरान थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत मार्क हॉस्पिटल के पास तेज ध्वनि में डीजे बजाते हुए एक वाहन को पकड़ा गया… जिसे थाने लाकर वैधानिक कार्रवाई की गई!

वहीं थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में तिफरा काली मंदिर के पास खड़े डीजे वाहन क्रमांक CG11AB1940 एवं CG10BH4895 नियमों का उल्लंघन करते पाए गए… दोनों वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई…

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में राजीव गांधी चौक और रिंग रोड नंबर-2 के पास खड़ी दो डीजे गाड़ियों में साउंड सिस्टम निर्धारित सीमा से बाहर निकला हुआ एवं तय ऊंचाई से अधिक पाया गया… जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई…

इसके अलावा थाना बिल्हा, मस्तूरी और हिर्री क्षेत्रों में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे वाहनों पर कार्रवाई की गई है!
पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि ध्वनि प्रदूषण, यातायात बाधा और वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… इस संबंध में R.T.O को भी पत्र लिखकर डीजे वाहनों पर सख्त कदम उठाने का आग्रह किया गया है! यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
