
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में वाहन ठोकर के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना में बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से एक नग लोहे का चाकू भी बरामद किया गया है!
घटना 04 फरवरी 2026 की है! प्रार्थी आशीष कुमार कुर्रे अपने सहकर्मियों के साथ ऑटो से यार्ड जा रहा था! तभी भारतीय नगर मोड़ के पास एक स्कूटी चालक ने पीछे से ठोकर मार दी! इसके बाद आरोपी द्वारा वाहन क्षति का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई! मामला शांत होने के बाद आरोपी वहां से चले गए…
शाम करीब 6:30 बजे ऑटो शोरूम के पास प्रार्थी अपने साथियों के साथ बातचीत कर रहा था! तभी आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा पहुंचे और पैसे की मांग को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी… इसी दौरान एक अपचारी बालक ने लोहे के चाकू से प्रार्थी पर हमला कर घायल कर दिया…
सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा… विधिवत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शानू उर्फ अश्वनी यादव को जिला न्यायालय बिलासपुर में तथा चार अपचारी बालकों को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है… पुलिस ने मामले में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच जारी रखी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
