
बिलासपुर,,, जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला की निजी तस्वीरें वायरल कर बदनाम करने और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 77 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है!
मामले में पीड़िता ने 01 जनवरी को थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी! कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल की जा रही हैं! जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना और बदनामी का सामना करना पड़ रहा है! शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तोरवा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की… जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी जानकारी जुटाई गई!लोकेशन अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा पाई गई! इसके बाद पुलिस टीम गठित कर संदिग्ध की पहचान की गई!
पूछताछ में आरोपी सुमीत रात्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी सूर्या विहार पाटनार कॉलोनी, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर ने अपराध स्वीकार किया… आरोपी के मोबाइल की जांच में उक्त कृत करना बताया…
पुलिस ने 05 फरवरी 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया… जहां से उसे जेल भेज दिया गया… तोरवा पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि महिला संबंधी साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
