
बिलासपुर,,, पता नही बिलासपुर वासियों की कृपा कहां अटक गई… शहर की बदहाल पर सड़को पर केवल बाते ही हो रही… नेताओं के बयान आ रहे कि इस सड़क के लिए इतने की स्वीकृति मिल गई… सामान्य सभा मे भी नगरोत्थान के नाम पर सड़को के निर्माण के प्रस्ताव रखे गए है! पर सड़क पर काम अब तक नही दिख रहा…
अफसर इतने गैरजिम्मेदार है! कि मीडिया में बयान देते है!

न फंड की कमी है! न कार्यक्षमता में कमी है! एक दो दिन में काम शुरू हो जाएगा पर शहर के सबसे चर्चित और हार्ट आफ द सिटी कहलाने वाले चंद्रमा की सतह जैसे गड्ढेदार सड़क पर आज तक काम शुरू नही कराया जा सका… लोग जानना चाहते है! कि क्या सड़क के लिए फंड नही है! तो क्या अफसरो में काम कराने की क्षमता नही और यदि क्षमता है! तो क्या रसूखदार ठेकेदार उनकी नही सुन रहे आखिर वजह क्या हैं! क्यो सड़को के नाम पर नेता और अफसर लफ्फाजी कर रहे क्यो अभी तक कागजी घोड़ा दौड़ा रहे…
तो क्या बारिश तक बन पाएगी सड़के…
आज फरवरी माह की 7 तारीख हो गई… बारिश को थमे साढ़े 3 माह हो गये… 15 जून से फिर बारिश शुरू हो जाएगी क्या ऐसे में 128 दिन में शहर की सड़कें बन पाएंगी क्योकि अभी तक कही का ही नही दिख रहा…
ननि सीई को तो ये तक पता नही निगम की सड़कें कौन सी है…
हालात बेहद चिंताजनक है! क्योंकि नगर निगम के सीई और स्मार्ट सिटी के तकनीकी महाप्रबंधक राजकुमार मिश्रा को तो ये तक पता नही है! कि शहर में निगम की सड़कें कौन कौन है! और कितनी है!
तामझाम के साथ हुआ भूमिपूजन, सड़क पर नही शुरू हो सका काम…
करीब माह भर पूर्व अरपापार सीपतरोड में मोपका चौक के पास क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला से तामझाम के साथ सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन कराया गया… पर यहां काम आज तक शुरू नहो हो सका…
और ये है हाल…
लगातार मीडिया में आ रही खबरों से हो रही फजीहत के बाद और बारिश खत्म होने कर साढ़े 3 माह बाद निगम प्रशासन ने जूना बिलासपुर हटरी चौक से सड़क के एक साइड से नाला निर्माण के लिए खुदाई शुरू करा दिया है!
और आलम मरता है! तो कोई मर जाये…
अरपा पार राजकिशोर नगर स्मृतिवन- शनि मंदिर रोड पर करीब माह भर से बेतरतीब ढंग से सड़क को खोदकर सड़क बनाने का काम कराया जा रहा… गड्ढे के सामने छत्तीसगढ़ पुलिस का एक स्टॉपर लगा दिया गया है! दिन में तो यहाँ कोई समस्या नही पर रात में समस्याओं का अंबार है! क्योंकि यहां सड़के खुदी और अंधकार है! करोड़ो की स्ट्रीट लाइटे कई माह से ठप पड़ी है! ऐसे में यहां कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है! पर किसी को कोई मतलब ही नही है!
एक तरफ विकास, दूसरी तरफ विनाश…
निर्माण कार्यो का हाल क्या है! आप भी देख लीजिए, एक तरफ राजकिशोर नगर में सड़क निर्माण के नाम पर बेतरतीब खुदाई की जा रही… तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व से निर्मित नाले को ही मिट्टी पाटने के चक्कर मे भस्का दिया गया… कुल मिलाकर ऐसे चल रहा विकास…
बयानवीर विपक्ष…
सड़को के ठप्प पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण मंडरा रहे हादसों के खतरे को लेकर हाल ही में कांग्रेस के एक बयानवीर नेता का बयान आया कि शहर की आधी से ज्यादा स्ट्रीट लाइटे ठप पड़ी है! इसके बाद भी सड़को पर अंधेरा छाया हुआ है! यानि स्थानीय प्रशासन को विपक्ष के बयानवीरों का भी डर नही…
क्या कहते है अफसर…
इतने जिम्मेदार है! पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के अफसर…
पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सी एस विंध्यराज को कॉल कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया… कि आपने एक दो दिन में जूना बिलासपुर के जर्जर बदहाल पड़े गड्ढेदार सड़क पर एक दो दिन में काम शुरू कराने का दावा किया था! क्या हुआ पर उन्होंने कॉल ही रिसीव ही नही किया…
विवाह घर संचालको के आग्रह पर रोका…
वही नगर निगम जोन क्रमांक 7 सरकण्डा -राजकिशोर नगर- मोपका के जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला ने बताया कि विवाह घर संचालको के आग्रह पर अभी मोपका मुख्यमार्ग का काम रोका गया है! उन्होंने विवाह लग्न तक काम शुरू न कराने आग्रह किया था जल्द यहाँ काम शुरू कराया जाएगा…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
