
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर की संचालिका पूजा ढकाल एवं मैनेजर नीरू तमंग के खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है! पीड़िता के अनुसार उसे स्पा सेंटर में मासिक वेतन पर कार्य के लिए रखा गया था! लेकिन कुछ समय बाद उससे उसकी इच्छा के विरुद्ध अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाया जाने लगा… पीड़िता का आरोप है! कि जब उसने इस कार्य से इनकार किया तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया… साथ ही सहयोग न करने पर बदनाम करने एवं उसके परिवार को नुकसान पहुँचाने की धमकियाँ भी दी गईं! पीड़िता ने बताया कि लगातार दबाव और भय के माहौल के चलते उसने अंततः थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई!
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है! आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(1)(2), 296, 351(3), 3(5) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3(5) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है!
पुलिस का कहना है! कि पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है! जांच के उपरांत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
