
रायपुर,,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है! जहां पहलाजानी हॉस्पिटल और माता लक्ष्मी नर्सिंग होम के प्रबंधन व डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर (F.I.R) दर्ज की गई है! यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख और निर्देश के बाद की गई है! अस्पताल पर साल 2023 में ‘बच्चा बदलने’ (Baby Swapping) का गंभीर आरोप लगा है!
मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के बचेली निवासी अशोक कुमार सिंह और उनकी पत्नी उषा सिंह संतान प्राप्ति की आस में रायपुर के अनुपम नगर स्थित माता लक्ष्मी नर्सिंग होम पहुंचे थे! यहां पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी एंड सरोगेसी सेंटर में डॉक्टरों ने आईवीएफ (I.V.F) प्रक्रिया के जरिए उन्हें संतान होने का आश्वासन दिया था!
अप्रैल 2023 में दूसरी बार की गई… आईवीएफ प्रक्रिया सफल रही और जांच में जुड़वा बच्चों की पुष्टि हुई…
परिजनों के आरोप: बिना बताए ले गए ओ टी…
परिजनों का आरोप है! कि 25 दिसंबर 2023 को बिना किसी पूर्व सूचना या जानकारी के उषा सिंह को ऑपरेशन थिएटर (OT) ले जाया गया… डिलीवरी के बाद उषा सिंह ने बताया कि उन्होंने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है! लेकिन जब कुछ समय बाद नवजात बच्चों को परिजनों को सौंपा गया… तो वे अलग ही दिख रहे थे! परिजनों ने तत्काल बच्चा बदलने का संदेह जताया… जिसे इलाज कर रहे डॉ. नीरज पहलाजानी और डॉ. समीर पहलाजानी ने गलतफहमी बताकर खारिज कर दिया…
कानूनी लड़ाई और डी एन ए जांच…
संदेह गहराने पर अशोक कुमार सिंह ने एक निजी एजेंसी से डी एन ए (D.N.A) जांच कराई… इसके बाद पीड़ित परिवार न्याय के लिए हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा… सुप्रीम कोर्ट ने तथ्यों की गंभीरता को देखते हुए रायपुर एसपी (S.P) को निर्देश दिया कि इस शिकायत को F.I.R के रूप में दर्ज किया जाए…
इन पर होगी जांच की आंच…
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस इस मामले में:
माता लक्ष्मी नर्सिंग होम और पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के संचालकों संबंधित डॉक्टरों पैथोलॉजी लैब (मेट्रोपोलिस) की भूमिका की सघन जांच करेगी…
पुलिस अब मामले में प्रबंधन और डॉक्टरों से पूछताछ की तैयारी कर रही है! इस घटना ने राजधानी के चिकित्सा जगत में हड़कंप मचा दिया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
