
00 व्यापार उधोग मेला के 5 दिन बाद साइंस कॉलेज मैदान का ये हाल…
बिलासपुर,,,, उद्योग व्यापार मेला के दौरान स्वछता का दावा और बड़ी- बड़ी बातें करने वाले कर्ता-धरता साइंस कॉलेज को कचरा खाना बना निगम प्रशासन की पोल खोलकर चले गए…
इस मौसम में खिलाड़ियों और मॉर्निंग वाकरो से आबाद रहने वाला सीपत रोड का साइंस कॉलेज मैदान कबाड़ी के ठिहा जैसे नज़र आ रहा है! चारों तरफ पॉलीथिन, कपड़ो के चिथड़े और जूठन डिस्पोजल प्लेट दोने बिखरे पड़े है!
निगम और जिला प्रशासन ने मेला समिति को सहयोग संसाधन सब मुहैया कराया… मेले में नेताओ और अफसरो ने अपना स्वागत सत्कार कराया भाषण भी झाड़े, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को तो कहना पड़ा कि जिस आयोजन को जिले के कलेक्टर, एसएसपी का सहयोग है! उसका कौन क्या बिगाड़ सकता है!
पूरे मैदान भर बिखरे है! जूठन डिस्पोजल, पॉलीथिन और कपड़े के चिथड़े…
अब इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे कूड़े करकट के ढेर के बीच मवेशी चारा ढूंढ रहे है! और कैसे कूड़े के ढेर के बीच बैठे है! इतना ही नही बच्चे इसी गन्दगी के बीच सायकल चला रहे…पूरा मैदान बांस बल्ली के गड्ढ़े ही गड्ढे है!
इस अव्यवस्था ने नगर निगम प्रशासन की सफाई व्यवस्था की ही नही, बल्कि निगम के इंजीनियरिंग और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी पोल खोल दी…
निगम प्रशासन ने इस मैदान परिसर को दिल्ली के प्रगति मैदान के तर्ज पर विकसित करने का दावा किया था! पर दुर्गति मैदान बनाकर छोड़ दिया… जिसका उदाहरण ये मैदान के एक छोर पर निर्मित और जर्जर स्टेज है!

जो एकदम जीर्णशीर्ण हो चुका है! कमीशनखोरी के चलते यहां के अन्य निर्माण कार्यो का भी यही हाल है! सब आधे-अधूरे निर्माण खंडहर में तब्दील हो चुके है!

गन्दगी से भरे साइंस कॉलेज मैदान में साइकल चलाते बच्चे…
आज 8 फरवरी है! मेला के समापन को 5 दिन गुजर गए… कारोबारी और उधोगपति अपने अपने काम धंधे में जुट गए… न नियम के मुताबिक आयोजको ने परिसर की सफाई कराई न निगम प्रशासन ने खिलाड़ी और मॉर्निंग वॉकर परिसर की सफ़ाई का इंतजार कर रहे… ताकि वे फिर से खेल सके और मॉर्निंग वॉक कर सके…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
