Breaking
10 Oct 2026, Sat

नशा-गन रैकेट पर पुलिस का फुल एक्शन! मिनीबस्ती से भोपाल तक छापा, 1100 नशीली गोलियां, पिस्टल-कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस का एंड-टू-एंड ऑपरेशन

बिलासपुर,,,  पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है! इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां, ऑटोमेटिक पिस्टल, कारतूस और अन्य हथियार जब्त किए हैं! 

पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशा और हथियारों पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा था! इसी क्रम में सिविल लाइन, तारबाहर थाना और पुलिस लाइन के बल को मिलाकर एक विशेष टीम गठित की गई! टीम ने मिनी बस्ती क्षेत्र में रेड और सघन चेकिंग अभियान चलाया…


चेकिंग के दौरान आरोपी स्वराज कुर्रे (20 वर्ष), निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा, के कब्जे से लगभग 1100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपाम बरामद की गई! तलाशी में उसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैग्जीन और 20 जिंदा कारतूस भी मिले…

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया… पूछताछ में स्वराज कुर्रे ने खुलासा किया कि उसे अवैध हथियारों की सप्लाई भोपाल निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा की जाती थी!जानकारी मिलने पर एसएसपी के निर्देश से एक और विशेष टीम तत्काल भोपाल रवाना की गई! स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी धीरेन्द्र सिंह तोमर (37 वर्ष) को एक पिस्टल और दो मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया बताया गया है! कि आरोपी पूर्व में भी बिलासपुर में हथियार सप्लाई के मामलों में संलिप्त रहा है! और फरार चल रहा था!
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है! पुलिस ने धीरेंद्र तोमर की रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है! गिरोह से जुड़े अन्य सप्लायरों और नेटवर्क के सदस्यों की तलाश जारी है। साथ ही आरोपियों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नशा और हथियार कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार आरोपी…👇👇👇

1…स्वराज कुर्रे पिता स्व. छन्नु कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर
2…धीरेन्द्र सिंह तोमर पिता सरनाम सिंह तोमर, उम्र 37 वर्ष, निवासी बी-84 क्रिस्टल आईडियल सिटी अवधपुरी, थाना अवधपुरी, जिला भोपाल (म.प्र.)

जप्त मशरूका…👇
▪️ *प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपाम लगभग 1100 नग*
▪️ *दो नग ऑटोमेटिक पिस्टल*
▪️ *20 नग जिंदा कारतूस*
▪️ *04 नग मैग्जीन*
▪️ *एक नग धारदार लोहे का चाकू*
▪️ *एक नग जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG-10-CA-8764*

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed