
बिलासपुर,,, सोने- चांदी के बढ़ते दाम और गिरवी के धंधे ने सराफा कारोबारी और परिचित ग्राहकों के बीच दरार डाल दी है! संगठन ने इसे व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने की प्रवृत्ति बताते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप ऐसी शिकायत पर बिना जांच के किसी व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई न करने की मांग की है! एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने इस संबंध में बिलासपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि मामला गिरवी आभूषण और ऋण की प्रक्रिया को लेकर विवाद का है! दरअसल कई सराफा व्यापारी परिचित ग्राहकों को सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखकर ऋण भी देते हैं! तय समय में यदि ऋण और ब्याज का भुगतान नहीं होता, तो नियमों के अनुसार व्यापारी गिरवी आभूषणों का समायोजन कर लेते है!
संकट ये है! कि हाल में सोने के दाम बढ़ने के बाद कुछ लेनदार पुराने मामलों को फिर से उठाकर पुलिस में शिकायत कर रहे हैं! जबकि उन्होंने वर्षों तक न तो ब्याज दिया और न ही आभूषण छुड़ाने का प्रयास किया… अब जब दाम बढ़ गए… तो व्यापारियों और ग्राहकों के बीच विवाद भी बढ़ गया…
सराफा एसोसिएशन का कहना है! कि इस तरह के मामलों में कार्रवाई से पहले व्यापारी संगठन के पदाधिकारी की मध्यस्थता कराई जाए, ताकि दोनों पक्षों के बीच तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट और विवादों को सुलझाने में सहायक हो सके…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
