
बिलासपुर,,, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर छ.ग. के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मस्तुरी में राशन की हेरा-फेरी के आरोप में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं! आरोपीगण मनोज रात्रे और मनीराम कुर्रे को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है! यह मामला खाद्य वितरण के दौरान चावल, शक्कर और नमक की गड़बड़ी के बारे में सामने आया था! जिससे राज्य सरकार के राशन वितरण प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं!
मामला 1 अप्रैल 2024 का है! जब सहकारी समिति के प्रबंधक मनोज रात्रे और विक्रेता मनीराम कुर्रे ने शासकीय राशन की चोरी की! इन दोनों ने चावल, शक्कर और नमक का वितरण किया था! लेकिन जांच के दौरान पता चला कि चावल 272.5 क्विंटल कम, शक्कर 377 क्विंटल अधिक और नमक 8.04 क्विंटल अधिक था! इस घोटाले की सूचना खाद्य निरीक्षक श्रीमति ललिता शर्मा द्वारा 22 अगस्त 2024 को कलेक्टर खाद्य शाखा को दी गई थी! और इसके बाद एफ आई आर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई!
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) उदयन बेहार और उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) डी आर टंडन के दिशा-निर्देश पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया! और उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया! इस कार्यवाही से यह स्पष्ट हो गया कि सरकारी राशन का सही तरीके से वितरण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है! और ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
