
बिलासपुर,,, जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है! जिसमें होटल मिड टाऊन के संचालक अनुराग विश्वकर्मा पर हमले का आरोप लगाया गया है! सोमवार रात होटल के मालिक रामायण शर्मा और उनके बेटे ने किराया विवाद को लेकर अनुराग के साथ मारपीट की, जिससे उनकी सिर पर गंभीर चोटें आईं! घायल अनुराग को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है!
जानकारी के अनुसार, अनुराग विश्वकर्मा ने जूना बिलासपुर के रामायण शर्मा से टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित होटल मिड टाऊन किराए पर लिया था! सोमवार की रात होटल के मालिक रामायण शर्मा और उनके बेटे होटल पहुंचे और किराया को लेकर विवाद शुरू कर दिया! विवाद के दौरान दोनों ने मिलकर अनुराग के साथ मारपीट की, जिससे अनुराग को गंभीर चोटें आईं!
घायल अनुराग की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति को जानबूझकर मीटिंग के लिए बुलाया गया था! और वहां पर उनके साथ मारपीट की गई! अनुराग की पत्नी एक निजी चैनल में एंकर हैं! और अपने पति की बेरहमी से पिटाई के बाद पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही हैं!
यह घटना जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसले को दर्शाती है! हाल ही में होली पर्व के दौरान कोतवाली पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की घटना हुई थी! जो अपराधियों की बढ़ती गुंडागर्दी का संकेत है!
सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है! और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है! पुलिस अधिकारियों का कहना है! कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
