
बिलासपुर,,, सिटी कोतवाली पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला आरोपी श्रीमती फरहत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला पर आरोप है कि उसने श्रीमती लता यादव और अन्य लोगों से लोन दिलाने के नाम पर भारी रकम ठग ली!
दिनांक – 19.03.25 को प्रार्थिया श्रीमती लता यादव निवासी देवरी खुर्द तोरवा बिलासपुर के द्वारा एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि बजरंग काम्पलेक्स तेलीपारा बिलासपुर स्थित फायनेंस कंपनी से श्रीमती फरहत सिंह के द्वारा 5,00000रू का लोन दुंगी कहकर प्रार्थिया से 22300रू लेकर, लोन नहीं देने एवं इसी प्रकार नरेन्द्र गेंदले, कलेश्वरी मरकाम, नागेश्वर मरकाम, संगीता भोरे अन्य लोगों से भी रूपये लेकर प्रोडक्ट फायानेश करवा कर पैसे दिलाने के नाम पर प्रोडेक्ट फायनेंस कर करीबन 1,50,000 रू का ठगी किया है कि लिखित शिकायत आवेदन पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 161 / 25 धारा 318 (4), 316 ( 2 ) बीएनएस के प्रकरण दर्ज कर विवेचना दौरान आरोपिया के कार्यालय से दस्तावेज जप्त किया गया है प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर आरोपिया की पता साजी किया गया जो आरोपिया को विनायक होम्स तारबाहर बिलासपुर में दबिश देकर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने पर, आरोपिया से फयनेश संबंधित दस्तावेजजप्त किया गया है आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज गया है।
उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि कृष्ण कुमार यादव आर- नुरूल कादीर, गोकुल जांगडे, धिरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा है।
आरोपिया
1 श्रीमती फरहत सिंह पति पिन्टू कुमार उर्म 48 वर्ष निवासी विनायक होम्स फ्लैट नं.- 102 थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग. ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
