
00 ऑनलाईन के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
00 आरोपी के द्वारा गुगल कैप में रिव्यू पाईंट बडाने के नाम पर 1,10,000 रू का ठगी कर फरार हो गया था। नाम आरोपिया :-
बिलासपुर,,, दिनांक – 28.02.25 को प्रार्थिया प्रतिभा महंत निवासी कोरबा हा. मु.- जूना बिलासपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 18.10.24 को मोबाईल नं. – 9516804787 पर लिंक आया जिसका मोबाईल नं. – 9982927681 है जिसमें गुगल कैप में रिव्यू पाईंट डालने के नाम पर लिंक भेजा जिसको खोलने पर प्रार्थिया के खाते से अलग-अलग किस्तों से अलग-अलग बैंक खातों में 1,10,000रू ट्रांजेक्शन हुआ है कि लिखित शिकायत आवेदन पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 119 / 25 धारा 318 ( 4 ) बीएनएस के प्रकरण दर्ज कर अलग-अलग बैंकों से जानाकरी प्राप्त कर आरोपी के खाता कर्नाटका बैंक लिंक रोड बिलासपुर में दिनांक 18.10.24 को 50,000रू ट्रांजेक्श्सान होना पाये जाने से आरोपी को लगातार पता साजी किया जा रहा था, प्रकरण की फरार आरोपी की पता साजी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया था मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी को टिकरापारा मन्नू चौक में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछ ताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज गया है।
उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि चंदन सिंह मरकाम . आर – नुरूल कादीर, गोकुल जांगडे, धिरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा है।
आरोपी 👇👇
1 प्रकाश सोनटेके पिता अशोक सोनटेके उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा मन्नु चौक पाल किराना स्टोर के सामने थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर छ.ग. । गिरफ्तारी दिनांक :- 20.03.2025
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
