
बिलासपुर,,, धर्मांतरण के खेल का खुलासा एक बार फिर हुआ है! इस बार बिलासपुर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में हिन्दू संगठनों की सतर्कता और सक्रियता से इस धर्मांतरण ट्रे़निंग सभा का पर्दाफाश हुआ! यहाँ पर कुछ मिशनरियों द्वारा लोगों को हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में धर्मांतरण के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था! सभा में लोगों को यह बताया जा रहा था! कि कैसे हिन्दू समुदाय के व्यक्तियों को धर्मांतरण के लिए तैयार किया जा सकता है! और किसे टारगेट किया जाना चाहिए!
यह घटना उस वक्त सामने आई जब हिन्दू संगठनों के कुछ कार्यकर्ता बिना पहचान दिए इस सभा में पहुंचे थे! और सभा की गतिविधियों को देखा! इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया! पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर धर्मांतरण के आरोप में कुछ मिशनरी कार्यकर्ताओं को पकड़ा! हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया कि यह मिशनरी कार्यकर्ता हिन्दू समुदाय के लोगों को उनका धर्म बदलने के लिए दबाव डालते थे! और कई बार उन्हें पैसों, स्वास्थ्य सेवाओं या अन्य प्रलोभनों के माध्यम से धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जाता था!
हिन्दू संगठनों का कहना है! कि यह मिशनरी अभियान खासकर आर्थिक रूप से कमजोर और भोले-भाले व्यक्तियों को अपना शिकार बनाता है! मिशनरी संगठनों द्वारा किया जा रहा यह कार्य न केवल धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है! बल्कि यह हिन्दू समुदाय के विश्वास को तोड़ने का प्रयास भी है! इस प्रकार के धर्मांतरण के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने कई बार पुलिस और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है!
पुलिस प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है! और पकड़े गए मिशनरी कार्यकर्ताओं से पूछताछ की जा रही है! हालांकि, यह भी देखा जा रहा है! कि धर्मांतरण के खिलाफ सक्रिय हिन्दू संगठनों की गतिविधियां अब ज्यादा बढ़ गई हैं! जिससे पुलिस और प्रशासन को भी इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना पड़ रहा है!
इस पूरे घटनाक्रम में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही! वे लगातार धर्मांतरण के मामलों पर नजर बनाए रखते हैं! और इसे रोकने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास कर रहे हैं! अब यह देखना होगा कि पकड़े गए मिशनरी कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रशासन और पुलिस क्या कदम उठाते हैं! और इस मामले में क्या आगे की कार्रवाई होती है!
धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर प्रशासन को और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है! ताकि समाज में धार्मिक असहमति की स्थितियां न बनें और सभी समुदायों को अपने विश्वास के आधार पर जीवन जीने की स्वतंत्रता प्राप्त हो!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
