
बिलासपुर,,,जिले के मस्तूरी ब्लॉक में पीडीएस चावल घोटाले से जुड़ा एक और मामला सामने आया है! ग्राम पंचायत केवतरा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन करने वाले विक्रेता मुकेश पाटले द्वारा राशन गबन करने का गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाया है! इतना ही नहीं, शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक द्वारा करीब 200 लोगों को फरवरी माह और समस्त ग्राम वासियों को 20 तारीख बीत जाने के बाद भी मार्च के राशन का वितरण नहीं किया गया है!

इसी शिकायत को लेकर आज ग्राम पंचायत केवतरा के ग्रामीण खाद्य विभाग पहुंचे.. जहां उन्होंने भ्रष्टाचार कर गरीबों का राशन गबन करने वाले विक्रेता पर कार्रवाई की मांग की.. शासन द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सस्ती दर पर खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शासकीय उचित मूल्य दुकान के जरिए खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जाता है!

ग्राम पंचायत केवतरा के उप सरपंच प्रतिनिधि और पूर्व सरपंच ने जानकारी देते हुए बताया कि, महिला समूह द्वारा ग्राम पंचायत केवतरा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जाता है! महिला समूह की अध्यक्ष का पति मुकेश पाटले द्वारा विक्रेता का कार्य किया जाता है, लंबे समय से विक्रेता द्वारा अध्यक्ष के साथ मिलकर ग्रामवासियों के राशन को गबन करने का काम किया जा रहा है!

इसे लेकर पूर्व में शिकायत भी की गई थी लेकिन कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों द्वारा खाना पूर्ति किया गया.. फूड कंट्रोलर के पास शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि, विक्रेता मुकेश पाटले द्वारा पहले मशीन में अंगूठा लगवाया जाता है.. और फिर कई दिनों बाद राशन का वितरण किया जाता है फरवरी माह में भी मुकेश पाटले द्वारा अंगूठा लगवाकर कई लोगों को राशन नहीं दिया गया.. ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि, विक्रेता द्वारा इस माह में अब तक 20 तारीख बीत जाने के बाद भी दुकान तक नहीं खोला गया है और न ही केवतरा के ग्रामीणों को राशन बांटा गया है, ऐसे में ग्रामीणों को खाद्यान्न के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है.. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, राशन को दुकानदार द्वारा बेच दिया गया है इस कारण ना तो अब विक्रेता मुकेश पाटले दुकान खोल रहा है और न ही खाद्यान्न का बांट रहा है! वहीं इस पूरे मामले को लेकर जब मस्तूरी में पदार्थ पूर्व खाद्य निरीक्षक और जांच अधिकारी ललित शर्मा से जानकारी के लिए उन्हें फोन लगाया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया हालांकि जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत केवतरा में भी करीब 300 क्विंटल चावल समेत शक्कर और नमक की हेरा फेरी शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक मुकेश पाटले द्वारा की गई है! इस पूरी शिकायत को लेकर पूर्व में खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा द्वारा जांच भी किया गया है! हालांकि उनसे बात ना हो पाने की वजह से जांच की स्थिति पता नहीं चल पाई है! लेकिन लंबे समय से शिकायत होने के बावजूद भी अब तक कार्रवाई न हो पाना समझ से परे हैं! और अब देखने वाली बात होगी कि, ग्राम पंचायत केवतरा के ग्रामीणों को किस प्रकार खाद्यान्न मिल पाता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.26घुरवा से करोड़ों तक का खेल! निगम की जमीन पर तन गईं दुकानें, नोटिस चस्पा होते ही रातोंरात पड़ गया लेंटर, अब कागजी घोड़ा दौड़ा रहा निगम प्रशासन; व्यापार विहार में बंदरबांट और अवैध कब्जों पर फिर उठे सवाल…
Uncategorized2026.05.26खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 जेसीबी, 8 हाइवा समेत 23 वाहन जब्त, रेत-मुरूम-गिट्टी के काले कारोबारियों में मचा हड़कंप, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में खलबली…
Uncategorized2026.05.26मोबाइल में चलता था करोड़ों का क्रिकेट जुआ: तारबाहर पुलिस ने निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को दबोचा, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन बेटिंग रिकॉर्ड और KIA कार जब्त, FCI चौक में सट्टे के डिजिटल अड्डे पर छापा…
Uncategorized2026.05.26BMW के सनरूफ में चलता रहा डांस, हाईवे बना रीलबाजी का मंच: इंस्टाग्राम वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने, प्रतीक लूथर की लग्जरी कार जब्त, चकरभाठा पुलिस ने स्टाइल के ओवरडोज पर कसा शिकंजा…
