
बिलासपुर,,, नगर निगम द्वारा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है! ताजा कार्रवाई तिफरा के डी ब्लॉक में की गई! जहां नियमों के खिलाफ प्लाटिंग की शिकायतें प्राप्त हुई थीं! निगम ने बिना अनुमति के किए गए निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का उपयोग किया!

सूत्रों के मुताबिक, तिफरा डी ब्लॉक, खसरा नंबर 144 और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी!

भू-माफिया द्वारा किसानों की जमीनों को फर्जी एग्रीमेंट के माध्यम से हथियाकर छोटे-छोटे प्लॉट काटकर बेचने की जानकारी सामने आई है! इस क्षेत्र में लगातार अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा था, जिससे स्थानीय निवासी और प्रशासन परेशान थे!

निगम की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है! स्थानीय लोग इसे लेकर खुश हैं! लेकिन भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठ रही है! प्रशासन ने स्पष्ट किया है! कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अवैध कॉलोनियों को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा!

इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है! कि नगर निगम अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त है और भविष्य में इस तरह के किसी भी प्रयास को नाकाम कर दिया जाएगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
