
बिलासपुर,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र के जीवन विहार निवासी अविनाश चंद्रन ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए! अज्ञात व्यक्ति ने खुद को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी (CSEB) रायपुर का कार्यपालन अभियंता बताकर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी और बैंक खाते से कुल 53,795 रुपए की ठगी कर ली!
अविनाश चंद्रन, जो महाधिवक्ता कार्यालय में निज-सचिव के पद पर कार्यरत हैं! जो 19 मार्च 2025 को मोबाइल पर कॉल आई! जिसमें कहा गया कि उनके रायपुर स्थित बंद मकान का बिजली मीटर अपडेट करना जरूरी है! अन्यथा कनेक्शन काट दिया जाएगा! कॉलर के मोबाइल नंबर पर “इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस रायपुर” का लोगो दिखने के कारण अविनाश को संदेह नहीं हुआ! ठग ने उन्हें एक लिंक डाउनलोड करने को कहा और 13 रुपए ट्रांजैक्शन करने को कहा, लेकिन यह ट्रांजैक्शन सफल नहीं हुआ!
कुछ देर बाद, अविनाश को एसबीआई हाईकोर्ट शाखा के खाते से 1,300 रुपए की निकासी का संदेश मिला! इसके बाद, उन्होंने साइबर सेल, तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई! अगले दिन 20 मार्च को, अविनाश ने देखा कि उनके पंजाब नेशनल बैंक (PNB) खाते से 49,995 रुपए और फिर 2,500 रुपए की ट्रांजैक्शन हो चुकी थी!
उन्होंने तुरंत साइबर सेल को सूचित किया और चकरभाठा थाना में FIR दर्ज कराई! पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है! साइबर सेल आरोपी के मोबाइल नंबर की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश में जुटा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
