
बिलासपुर,,, बेलगहना पुलिस ने भनवारटंक के मरहीमाता मंदिर के पास जुआ सट्टा खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने इनसे 6400 रुपये नगद, 3 स्ट्राइकर गोटी, एक स्कॉर्पियो वाहन, तीन मोबाइल, एक लकड़ी का टेबल और एक सफेद टॉवेल जप्त किया है! यह कार्रवाई पुलिस के प्रहार अभियान के तहत की गई! जो अवैध सट्टे और जुए के खिलाफ चलाया जा रहा है!
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है! कि प्रहार अभियान के तहत अवैध स्ट्राइकर गोटी से जुआ सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर हुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुखबिर तन्त्र लगाया गया था! इसी बीच 20.03.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि भनवारटंक में मरहीमाता मंदिर के पीछे जुआ सट्टा खेला जा रहा है। यह नियमित रूप से जुआरियों का मेला लगा रहता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भनवारटंक मरहीमाता मंदिर के पास रेड कार्रवाई की। यह पर दर्जनभर लोग स्ट्राइकर गोटी से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 1- यशवंत सोनी पिता रामप्रसाद सोनी उम्र 28 सा रतनपुर2- जाकर अली पिता अजगर अली उम्र 45 वर्ष चाटीडीह सरकंडा जिला बिलासपुर, 3- पवन श्रीवास पिता स्वर्गीय लव श्रीवास उम्र 38 वर्ष साकिन चाटीडीह सरकंडा, 4-अजय पासवान पिता स्वर्गीय चंद्रमा पासवान उम्र 37 वर्ष साकिन टेगनमाडा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। उनके सयुंक्त कब्जे से नगदी रकम 6400 रू, 3 नग स्ट्राइकर गोटी, स्कर्पियो वाहन क्र CG 17 T 1305, तीन नग मोबाइल, एक लकड़ी का छोटा टेबल, एक सफ़ेद टावेल को विधिवत जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध धारा 6(ख) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 व 112(2) BNS के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपियो को 20.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है और 21.03.25 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे, ASi मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक ईश्वर नेताम, आर विजेंद्र कोल, धीरज जायसवाल, लारंग साय की विशेष भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
