
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़: निजी अस्पतालों में लापरवाही और मनमानी के मामलों में एक और गंभीर घटना सामने आई है! मंगला चौक स्थित श्री कृष्णा हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 56 वर्षीय विष्णु कुमार गुप्ता का हर्निया ऑपरेशन गलत स्थान पर कर दिया!

घटना के बाद उपभोक्ता फोरम ने अस्पताल पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और 15 दिनों के भीतर जुर्माना, ब्याज और वाद व्यय के रूप में 5 हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश जारी किया!

मामला 12 नवंबर 2021 का है! जब विष्णु कुमार गुप्ता को हर्निया की समस्या के चलते श्री कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था! डॉक्टरों ने उनके बाएं हर्निया का ऑपरेशन करने की सलाह दी थी!

जिस पर परिजनों ने सहमति दी! लेकिन ऑपरेशन के बाद यह खुलासा हुआ कि डॉक्टरों ने बाएं की बजाय दाएं हर्निया का ऑपरेशन कर दिया! जब अस्पताल के डॉक्टरों को अपनी गलती का अहसास हुआ, तो उन्होंने फ्री में बाएं हर्निया का ऑपरेशन करने की पेशकश की, जिससे परिजनों को शक हुआ! इसके बाद, परिवार ने मरीज को सिम्स अस्पताल में भेजकर जांच करवाई, जहां रिपोर्ट में ऑपरेशन की गलती का खुलासा हुआ!

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज की! फोरम ने गंभीर लापरवाही के आधार पर अस्पताल को दोषी ठहराया और अस्पताल संचालक डॉ. जितेंद्र अग्रवाल पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया! इसके अलावा, परिवार को मानसिक और शारीरिक पीड़ा के लिए 5 हजार रुपये वाद व्यय के रूप में देने का आदेश भी जारी किया गया!

यह मामला निजी अस्पतालों की लापरवाही और मरीजों के साथ हो रही मनमानी को उजागर करता है!जो चिकित्सा सेवाओं में विश्वास को कमजोर करता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
