
बिलासपुर,,, चोरों को अब देवता धामी तक का डर नहीं है! तभी तो शुक्रवार- शनिवार की दरम्यानी रात दीवार फांदकर राजकिशोर नगर के प्रसिद्ध श्री शनि साई धाम मंदिर के अंदर घुसे और भूतल के शटर का ताला काट पर माँ भवतारणी देवी काली माता मंदिर के गर्भगृह में घुस माता के वस्त्रों को वही जला बाल को बिखरा जेवर उतार लें भागे और दानपेटी को भी ले गए जिसे मोहल्ले की 1 गली से बरामद भी कर लिया गया! पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है! जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है! वारदात रात 1 से 3.30 बजे के बीच हुई, इसी दौरान बारिश हैंऔर बत्ती गुल जिसका फायदा उठा चोर मंदिर की दीवार फांद अंदर घुसे! इस अवधि में फुटेज में दो चोर इत्मिनान से हरकत और चोरी करते दिख रहे! बताया जा रहा कि चोर जेवर और मुकुट सब ले गए! चोर इतने दुस्साहसी है! कि मुह तक नही बांधा, फुटेज में दोनों के चेहरे खुले है जिनकी पहचान के लिए पुलिस हाथ पैर मार रहीं है!
वारदात का पता तब चला जब शनिवार होने की वजह से दर्शनार्थियों के लिए सुबह मंदिर का मुख्यद्वार खोला गया, तो गेट के सामने शटर और मंदिर का गर्भगृह भरभंग खुला था। अंदर प्रतिमा सामान कपड़े सब अस्त व्यस्त पड़े और दान पेटी गायब थी, मंदिर प्रबंधन की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मंदिर और आसपास के इलाके का भृमण कर मौका मुआयना किया तो विद्युत कम्पनी के सब स्टेशन के सामने की एक गली में दान पेटी पड़ी मिली!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
