
बिलासपुर,,, जमीन विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जब एक चाचा ने अपने ही भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी! आरोपी ने पहले अपने बड़े भाई को धमकाया और फिर 30 वर्षीय सुप्रीम कुमार की हत्या कर उसकी लाश झाड़ियों में फेंक दी! पांच दिन बाद जब शव बरामद हुआ, तो परिवार में कोहराम मच गया!
10 मार्च को गायब हुआ, 15 मार्च को शव मिला
घटना कोटा थाना क्षेत्र की है! झारखंड के गढ़वा निवासी सुप्रीम कुमार, जो पेशे से ट्रेलर ड्राइवर था! 10 मार्च को अचानक लापता हो गया! परिवार वालो ने उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला कि वह कोटा कोल साइडिंग कोयला लेकर गया था! लेकिन वापस नहीं लौटा! ट्रेलर साइडिंग पर खड़ा मिला, लेकिन सुप्रीम का कोई पता नहीं चला!
चाचा ने दी थी धमकी, फिर की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि सुप्रीम के चाचा ने पहले उसके पिता को फोन कर जमीन विवाद को लेकर धमकी दी थी! और सुप्रीम को जान से मारने की धमकी भी दी थी! इसके बाद 10 मार्च को सुप्रीम गायब हो गया और 15 मार्च को उसका शव कोल साइडिंग के पास झाड़ियों में मिला!
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, आरोपी फरार
शव मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की! पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है! पुलिस आरोपी चाचा को झारखंड और आसपास के इलाकों में तलाश रही है! लेकिन वह फरार है! पुलिस का दावा है! कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
