
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पीडीएस चावल की गोरखधंधा इन दिनों जोरों पर है! सरकारी राशन दुकानों के संचालक और व्यापारी मिलकर गरीबों के हक के चावल को खुले बाजार में महंगे दामों पर बेचने का काम कर रहे हैं! शासकीय उचित मूल्य दुकानों से चावल का उठान कर उसे गोदामों में जमा किया जा रहा है! जहां से उसे उच्च गुणवत्ता वाले चावलों में मिलाकर मुनाफा कमाने के लिए बेचा जा रहा है!

आश्चर्यजनक रूप से प्रशासन की ओर से इस घोटाले को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं! जबकि अधिकारियों को इस गोरखधंधे की पूरी जानकारी है! कुछ समय पहले कलेक्टर ने इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे! लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और खाद्य निरीक्षकों की उदासीनता के चलते यह अवैध धंधा बेरोकटोक चल रहा है!

शहर के अलग-अलग इलाकों जैसे शनिचरी बाजार, अरपा पार, जबड़ापारा, अमरिया अमरिया चौक, तारबाहर, और बुधवारी बाजार में यह घोटाला जोरों से चल रहा है! खासकर कुछ नामचीन दलालों की सक्रियता ने इस गोरखधंधे को और बढ़ावा दिया है! इन दलालों के खिलाफ पहले भी राशन घोटाले के मामले में कार्रवाई हो चुकी है! लेकिन अब तक इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है!

प्रशासन की खामोशी और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही सवालों के घेरे में है! जनता के राशन पर हो रहे इस डाका डालने के खिलाफ जब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, यह धंधा यूं ही चलता रहेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
