
बिलासपुर,,, पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो अवैध गांजा बरामद किया है! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (SSP) के नेतृत्व में की गई! इस कार्रवाई में 3 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया! ये तस्कर गांजा लेकर रायपुर से बिलासपुर होते हुए उत्तर प्रदेश जा रहे थे! पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान टाटा नेक्सॉन कार से गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 23 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है!
माननीय प्रधानमंत्री के जिला प्रवास के दौरान किये गये है! चाक-चैबंद सुरक्षा इन्तेजाम, वाहन चेकिंग दौरान पकडे गये 03 अंतराज्यीय गांजा तस्कर!
ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना कोनी की नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही।
नशे का व्यापार करने वाले आरोपियो के विरूद्ध एण्ड-टु-एण्ड विवेचना कर संलिप्त आरोपियो के फायनेन्ष्यिल इन्वेस्टीगेशन कर जानकारी एकत्र कर की जाएगी वैधानिक कार्यवाही।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे माननीय प्रधानमंत्री महोदय के जिला प्रवास के दौरान चाक-चैबंद सुरक्षा इन्तेजाम किये गये है कि आज दिनाॅक 24.03.2024 को विनायक राइस मिल के सामने मोपका बाई पास नेशनल हाईवे 130 कोनी पर वाहन चेकिंग दौरान मुखबीर सूचना पर वाहनो को चेक किया जा रहा था जो रायपुर से अम्बिकापुर ओर जाते टाटा नेक्साॅन कार क्रमांक UP 44 BH 3072 चेक किया गया जो वाहन में सौरभ यादव व अन्य से पुछताछ किया गया उनकी गतिविधी संदेहास्पद दिखाई देने पर वाहन को चेक किया गया जो वाहन मे छुपाकर रखे गये 03 थैलो में भरा कुल 100 पैकेट जिसे ब्राउन रंग के प्लास्टिक टेप से रैप किया गया था चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसके संबंध में पुछताछ करने पर वाहन में उपस्थित सौरभ यादव, सचिन यादव व विषणु सिंह ने बताया कि दिनाॅक 20.03.2025 को उडीसा जाकर गांजा खरीदे थे जिसे आज रायपुर बिलासपुर होते हुये सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश लेकर जाना स्वीकार किये नारकोटिक्स एक्ट के पावधानो का पालन कर आरोपीगण सौरभ यादव, सचिन यादव व विषणु सिंह के कब्जे से ब्राउन टेप से लपेटे गए 100 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 100 किलो ग्राम, एक सफेद रंग की टाटा नेक्साॅन कार क्रमांक UP 44 BH 3072 एण्ड्रायड मोबाईल फोन 04 नग जप्तशुदा सामग्री कुल किमती करीब 23 लाख 25 रू का बरामद कर आरोपियो की गिरफ्तार कर थाना कोनी में अपराध क्रमांक /25 धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधिअनुसार कार्यवाही कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है।
आरोपिगणो से नशे की सामग्री के संबंध में पुछताछ की गई है प्रकरण की विवेचना दौरान गिरफ्तार आरोपीयो एवं संलिप्त लोगो के संबंध में फायनेन्ष्यिल इन्वेस्टीगेशन बाद जानकारी एकत्र कर विधिअनुसार कार्यवाही की जावेगी।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.) , निरीक्षक किशोर केंवट थाना प्रभारी कोनी, निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. नरेश चौहान थाना प्रभारी रतनपुर, प्र. आर आतिश पारिक, देवमुन पुहुप आर. तदबीर पोर्ते, दीपक उपाध्याय, अभिजीत डाहिरे, बोधुराम कुम्हार, निखील राॅव, प्रषांत, संजय यादव, अविनाश कष्यप, चंदन मानिकपुरी की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
आरोपी 👇👇👇
1, सौरभ यादव उर्फ पंकज पिता विजय बहादुर यादव उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम नारायणपुर पोस्ट बदलापुर थाना बदलापुर जिला जौनपुर (यू.पी.)
2, सचिन उर्फ मोंटी यादव पिता जयप्रकाश यादव उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम पहाड़पुर श्रीरामपुर थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर (यू.पी.)
3, विष्णु सिंह पिता मनमोहन सिंह उम्र 29 साल साकिन ग्राम पोस्ट कादीपुर, थाना कादीपुर, जिला सुल्तानपुर (यू.पी.)
जप्त सामग्री 👇👇
ब्राउन टेप से लपेटे गए 100 पैकेट गांजा कुल 100 किलो ग्राम।
एक सफेद रंग की टाटा नेक्साॅन कार क्रमांक UP 44 BH 3072
एण्ड्रायड मोबाईल फोन 04 नग।
जप्तषुदा सामग्री कुल किमती करीब 23 लाख 25 रू।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.26घुरवा से करोड़ों तक का खेल! निगम की जमीन पर तन गईं दुकानें, नोटिस चस्पा होते ही रातोंरात पड़ गया लेंटर, अब कागजी घोड़ा दौड़ा रहा निगम प्रशासन; व्यापार विहार में बंदरबांट और अवैध कब्जों पर फिर उठे सवाल…
Uncategorized2026.05.26खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 जेसीबी, 8 हाइवा समेत 23 वाहन जब्त, रेत-मुरूम-गिट्टी के काले कारोबारियों में मचा हड़कंप, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में खलबली…
Uncategorized2026.05.26मोबाइल में चलता था करोड़ों का क्रिकेट जुआ: तारबाहर पुलिस ने निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को दबोचा, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन बेटिंग रिकॉर्ड और KIA कार जब्त, FCI चौक में सट्टे के डिजिटल अड्डे पर छापा…
Uncategorized2026.05.26BMW के सनरूफ में चलता रहा डांस, हाईवे बना रीलबाजी का मंच: इंस्टाग्राम वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने, प्रतीक लूथर की लग्जरी कार जब्त, चकरभाठा पुलिस ने स्टाइल के ओवरडोज पर कसा शिकंजा…
