
बिलासपुर,,, सकरी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की! पुलिस ने 180 नाइट्रोजन टेबलेट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के पास से 1278 रुपये कीमत की नशीली दवाएं और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है! जिसकी कीमत 25000 रुपये बताई जा रही है!
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार’’ के तहत अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गया था! दिनांक 24-03-2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि एक सफेद रंग के मोटर सायकल में दो व्यक्ति रतनपुर से प्रतिबंधित अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए परिवहन करते हुए सकरी बायपास होते हुए बिलासपुर की ओर जा रहे है मुखबीर सूचना पर भवानी ढाबा के पास बाईपास रोड सकरी के पास घेराबंदी कर आरोपी 01.विनय साहू पिता शैलन्द्र साहू उम्र 19 वर्ष साकिन गांधी नगर रतनपुर जिला बिलासपुर, 02.हर्ष टेकवानी पिता राजकुमार टेकवानी उम्र 20 वर्ष साकिन महामाया नगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को पकडा गया । आरोपी विनय साहू के कब्जे से 100 नग नाइट्रोजन टेबलेट कीमती 710 रू नगदी 350 रूपये एवं एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एनए 3935 कीमती 25000 रू एवं आरोपी हर्ष टेकवानी के कब्जे से 80 नग नाईट्रोजन टेबलेट कीमती 568 रू, नगदी 220 रूपये जुमला कीमती 26848 रूपये जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, आर0 आशीष शर्मा, विनेन्द्र कौशिक, सुमंत कश्यप की भूमिका सराहनीय रही!
अपराध क्र 184/2025 धारा 21ए एनडीपीएस एक्ट
आरोपी 👇👇👇
-01.विनय साहू पिता शैलन्द्र साहू उम्र 19 वर्ष साकिन गांधी नगर रतनपुर जिला बिलासपुर
02.हर्ष टेकवानी पिता राजकुमार टेकवानी उम्र 20 वर्ष साकिन महामाया नगर रतनपुर थाना रतनपुर
जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
