
बिलासपुर,,, जरहाभाठा मिनी बस्ती स्थित महंत बाड़ा को लेकर दो साल से चल रहे जमीन विवाद का समाधान हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर हिंदू सतनामी महासभा समिति को महंत बाड़ा की संपत्ति का कब्जा सौंपा गया। मंगलवार को सिविल लाइन पुलिस ने समिति के अध्यक्ष डॉ. बसंत अंचल की मौजूदगी में यह कब्जा उन्हें सौंपा।
यह विवाद तब शुरू हुआ था जब दो साल पहले दूसरे पक्ष के लोगों ने डॉ. बसंत अंचल और उनके साथियों के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंचा था। अब सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर महंत बाड़ा की संपत्ति कानूनी रूप से समिति को सौंप दी गई है, जिससे यह लंबा विवाद समाप्त हो गया है!
हालांकि, इस फैसले के बाद मिनी बस्ती के कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। उन्होंने गेट बंद कर दिया, जिससे पुलिस और पत्रकारों की गाड़ियां अंदर ही फंसी रहीं। स्थिति को बिगड़ते देख सिविल लाइन थाना प्रभारी एस.आर. साहू मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांति बहाल की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वे मजिस्ट्रेट के आदेश का पालन कर रहे हैं और समिति के अध्यक्ष को ताला-चाबी सौंप दी गई है।
इस फैसले के बाद महंत बाड़ा पर विवाद का अंत हुआ, लेकिन स्थानीय लोग अब भी इसे लेकर असंतुष्ट हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
