
बिलासपुर,,,, रतनपुर धार्मिक नगरी रतनपुर शहर में बदमाशों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे है! इसका ताजा उदाहरण मंगलवार के तड़के दो बदमाशों ने महामाया मन्दिर परिसर के आसपास चाकू अड़ाकर दो युवाओं से मोबाईल लूट ली गयी! साथ ही उन बदमाशो ने चाकू अड़ाकर पैसे की मांग भी की गई थी! लेकिन जैसे तैसे उन बदमाशो से युवकों ने जान छुड़ाकर भागने में सफलता प्राप्त की तब कहि जाकर ये युवक थाना पहुचकर बदमाशो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है! आपको बतादे की मंगलवार तड़के दोपहर की घटना है! जब महामाया मन्दिर दर्शन कर 5 दोस्त वापस घर जाने निकले तब 5 दोस्तो में से 2 युवक लघुशंका के लिये थोड़ा अंदर की तरफ क्या गए दो बदमाशों ने दोनो युवाओ के गले मे चाकू लगा दिए और मोबाइल लूट लिया साथ ही पैसे की मांग भी करने लगे तब कहि दोनो युवा उन बदमाशों से जान छुड़ाकर भागे ओर जाकर अपने दोस्तों को बताए तब तक बदमाश वहाँ से गायब हो चुके थे! दोनो बदमाश दोनो युवाओं से मोबाईल लूट कर ले गए थे! तब कहि जाकर युवकों के द्वारा रतनपुर थाना पहुचकर आवेदन के माध्यम से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है! युवकों ने बताया एक मोबाइल रेलमी और दूसरा मोबाइल विवो कम्पनी का है! रतनपुर पुलिस ने युवकों से आवेदन तो ले लिय है! अब देखना ये होगा कि कितनी ततपरता से बदमाशो को पकड़ने में रतनपुर पुलिस कब तक सफलता प्राप्त करती है! सूत्रों के अनुसार दोनो युवक सेंदरी के निवासी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
