
बिलासपुर,,, रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में अवैध वसूली की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं! जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है! पार्किंग संचालक निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे वसूलने के साथ ही, टिकट न देने की सूरत में बहाने भी बनाते हैं! जब यात्री इसका विरोध करते हैं! तो उन्हें बदसलूकी का सामना करना पड़ता है! यह मामला पिछले कुछ महीनों से यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है! लेकिन रेलवे प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है!
हालांकि, यात्रियों द्वारा मार्च महीने में दो से तीन शिकायतें दर्ज कराई गई थीं! लेकिन यह शिकायतें स्टेशन स्तर पर ही दबा दी गईं! नतीजतन, यह मामला मंडल स्तर तक नहीं पहुंच सका! शिकायत करने के बावजूद यात्रियों को कोई राहत नहीं मिल रही है!और इस मनमानी वसूली का सिलसिला जारी है! यात्रियों का कहना है! कि जब तक उच्च अधिकारियों का हस्तक्षेप नहीं होगा, तब तक यह लूटपाट चलती रहेगी!
अब सवाल यह है! कि क्या रेलवे प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान देगा और दोषी पार्किंग संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा, या यह मामला हमेशा की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?
रेलवे सायकल स्टैंड में अव्यवस्था: यात्रियों को हो रही है परेशानियां
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सायकल स्टैंड भी अव्यवस्था का शिकार हो चुका है! सायकल स्टैंड में बेतहाशा भीड़ और खराब व्यवस्थाओं के चलते यात्रियों को अपनी सायकल सुरक्षित रखने में काफी मुश्किलें आ रही हैं! इसे लेकर भी यात्रियों की तरफ से शिकायतें बढ़ रही हैं! लेकिन रेलवे प्रशासन ने इस पर भी कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
